{"_id":"62a2221421d2db09970c60ed","slug":"pakistan-team-icc-gives-green-signal-to-hasnain-s-bowling-action-can-return-to-pakistan-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan Team: आईसीसी ने हसनेन के गेंदबाजी एक्शन को हरी झंडी दी, पाकिस्तान टीम में कर सकते हैं वापसी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Pakistan Team: आईसीसी ने हसनेन के गेंदबाजी एक्शन को हरी झंडी दी, पाकिस्तान टीम में कर सकते हैं वापसी
Thu, 09 Jun 2022 10:09 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 09 Jun 2022 10:09 PM IST
सार
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि हसनैन का गेंदबाजी एक्शन वैध पाया गया है और फिर से हुई जांच में उनकी कोहनी आईसीसी के वैध गेंदबाजी नियमों के अंतर्गत 15 डिग्री के अंदर मुड़ी पाई गई।
विज्ञापन
मोहम्मद हसनैन
- फोटो : ट्विटर
विस्तार
पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद हसनैन के गेंदबाजी एक्शन को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने हरी झंडी दे दी है जिससे वह सभी स्तर के क्रिकेट में खेल सकते हैं।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि हसनैन का गेंदबाजी एक्शन वैध पाया गया है और फिर से हुई जांच में उनकी कोहनी आईसीसी के वैध गेंदबाजी नियमों के अंतर्गत 15 डिग्री के अंदर मुड़ी पाई गई। पीसीबी ने कहा, ‘इसलिए वह अब क्रिकेट के सभी प्रारूपों में गेंदबाजी बहाल कर सकता है जिसमें विश्व स्तर पर घरेलू क्रिकेट शामिल है।’
हसनैन के गेंदबाजी एक्शन के बारे में फरवरी में रिपोर्ट की गई थी जब वह ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग में खेल रहे थे जिसके बाद वह आईसीसी की निगरानी में हुए समीक्षा परीक्षण में गेंदबाजी एक्शन में विफल हो गए थे।
विज्ञापन
पाकिस्तान की टीम फिलहाल वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज खेल रही है। पहले वनडे में पाकिस्तानी टीम ने जीत हासिल की। हसनैन अब पाकिस्तान की टीम में वापसी कर सकते हैं।