फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan Team Director Mickey Arthur Walks off after watching team poor display in PAK vs AFG ODI WC 2023

Video: पाकिस्तान की दयनीय हालत नहीं देख पाए टीम डायरेक्टर, ड्रेसिंग रूम से उठकर जाने का वीडियो वायरल

Tue, 24 Oct 2023 05:30 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 24 Oct 2023 05:30 PM IST
सार

अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में पाकिस्तान की टीम कोई चुनौती नहीं पेश कर पाई। इस विश्व कप में पाकिस्तान को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा। टीम डायरेक्टर मिकी अर्थर यह नहीं देख पाए और ड्रेसिंग रूम के अंदर चले गए। 
 

विज्ञापन
Pakistan Team Director Mickey Arthur Walks off after watching team poor display in PAK vs AFG ODI WC 2023
मिकी अर्थर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वनडे विश्व कप 2023 में पाकिस्तान की टीम खराब दौर से गुजर रही है। शुरुआती दो मैच जीतने के बाद यह टीम लगातार तीन मैच हार चुकी है। इस टूर्नामेंट में अपने पांचवें मैच में पाकिस्तान को अफगानिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में पाकिस्तान की बल्लेबाजी ठीक ठाक थी और यह टीम 283 रन बनाने में सफल रही, लेकिन इसके बाद पाकिस्तान के गेंदबाजों ने निराश किया। इस दौरान टीम की फील्डिंग भी बेहद खराब थी। पाकिस्तान के टीम डायरेक्टर मिकी अर्थर यह नहीं देख पाए और वह उठकर ड्रेसिंग रूम के अंदर चले गए। उनके अंदर जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


चेन्नई में अफगानिस्तान को 283 रन का लक्ष्य देने के बाद पाकिस्तान को नियमित अंतराल पर विकेट की जरूरत थी। हालांकि, पाकिस्तानी गेंदबाज आशा के अनुरूप प्रदर्शन करने में असफल रहे। पाकिस्तान की फील्डिंग भी बेहद खराब थी। कई मौकों पर पाकिस्तान के खिलाफ चौके रोकने में विफल रहे। ऐसे ही एक मौके पर पाकिस्तान टीम के डायरेक्टर मिकी अर्थर नाराज दिखे और संभवतः ड्रेसिंग रूम में चले गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आईसीसी विश्व कप 2023 में अफगानिस्तान ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में पाकिस्तान पर बड़ा उलटफेर करते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की। अफगानिस्तान के शीर्ष चार खिलाड़ियों के शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन और नूर अहमद के शानदार तीन विकेट की बदौलत अफगानिस्तान ने वनडे में पहली बार पाकिस्तान को हराकर इतिहास रच दिया।




यह दूसरी बार है जब अफगानिस्तान की टीम ने इस विश्व में बड़ा उलटफेर किया। इससे पहले अपगान टीम ने गत चैंपियन इंग्लैंड को 69 रनों से हराया था। रहमानुल्लाह गुरबाज (65) इब्राहिम जादरान (87) और रहमत शाह (77)* ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करके अफगानिस्तान को शानदार जीत दर्ज करने में मदद की। 283 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान के खतरनाक सलामी बल्लेबाजों ने तेज शुरुआत की और शुरुआती पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 60 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed