{"_id":"60c5878c40def6009e2923bc","slug":"pakistan-super-league-2021faf-du-plessis-on-field-collision-with-mohammad-hasnain-during-quetta-gladiators-vs-peshawar-zalmi-match-at-abu-dhabi-watch-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video: पीएसएल मैच के दौरान हसनैन से टकराए डु प्लेसिस, ले जाए गए अस्पताल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Video: पीएसएल मैच के दौरान हसनैन से टकराए डु प्लेसिस, ले जाए गए अस्पताल
Sun, 13 Jun 2021 09:50 AM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Sun, 13 Jun 2021 09:50 AM IST
सार
पाकिस्तान सुपर लीग मैच के दौरान क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस अपने साथी मोहम्मद हसनैन के साथ फील्डिंग करते वक्त टकरा गए। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
पाकिस्तान सुपर लीग
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पाकिस्तान सुपर लीग का 19वां मैच 12 जून (शनिवार) को क्वेटा ग्लैडिएटर्स और पेशावर जाल्मी के बीच खेला गया। इस मैच के दौरान साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस बुरी तरह घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला गया।
विज्ञापन
पेशावर जाल्मी की पारी का सातवां ओवर चल रहा था। डु प्लेसिस बाउंड्री लाइऩ के पास तैनात थे। इस दौरान पेशावर जाल्मी के बल्लेबाज ने गेंद पर स्ट्रोक लगाया और वो गेंद तेजी से सीमा की तरफ जा रही थी। ऐसे में क्वेटा के क्षेत्ररक्षक मोहम्मद हसनैन ने उस गेंद को डाइव लगाकर रोकना चाहा। जब वह डाइव लगाकर गेंद रोक रहे थे तो उसी दौरान डु प्लेसिस भी उनके पास आ गए। इसके बाद फाफ डु प्लेसिस का सिर हसनैन के घुटने से टकरा गया और वह मैदान पर गिर पड़े।
विज्ञापन
BREAKING - Faf du Plessis has been sent to hospital for a check-up after he collided with Mohammad Hasnain while fielding in PSL game.#FafduPlessis #PSL pic.twitter.com/2PbhuwiVCW
— Deepak Nagal (@DeepakNagal99) June 13, 2021
विज्ञापन
पाकिस्तान मीडिया खबरों के मुताबिक डु प्लेसिस को स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद उन्होंने पेशावर जाल्मी के खिलाफ बाकी मैच में हिस्सा नहीं लिया। हसनैन से टकराने के बाद डु प्लेसिस क्वेटा ग्लैडिएटर्स के डगआउट में बैठे रहे।
पाकिस्तान सुपर लीग 2021 में फाफ डु प्लेसिस को क्वेटा ग्लैडिएटर्स की टीम में शामिल किया गया था। वह टीम में क्रिस गेल के रिप्लेसमेंट के तौर पर आए। पाकिस्तान सुपर लीग का दूसरा सत्र 9 जून से शुरू हुआ था। इससे पहले मार्च में कुछ खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद पीएसएल को स्थगित कर दिया गया था।