फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan Super League 2021Faf du Plessis on field collision with Mohammad Hasnain during Quetta Gladiators vs Peshawar Zalmi match at Abu Dhabi Watch video

Video: पीएसएल मैच के दौरान हसनैन से टकराए डु प्लेसिस, ले जाए गए अस्पताल

Sun, 13 Jun 2021 09:50 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 13 Jun 2021 09:50 AM IST
सार

पाकिस्तान सुपर लीग मैच के दौरान क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस अपने साथी मोहम्मद हसनैन के साथ फील्डिंग करते वक्त टकरा गए। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। 

विज्ञापन
Pakistan Super League 2021Faf du Plessis on field collision with Mohammad Hasnain during Quetta Gladiators vs Peshawar Zalmi match at Abu Dhabi Watch video
पाकिस्तान सुपर लीग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान सुपर लीग का 19वां मैच 12 जून (शनिवार) को क्वेटा ग्लैडिएटर्स और पेशावर जाल्मी के बीच खेला गया। इस मैच के दौरान साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस बुरी तरह घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला गया। 

विज्ञापन


पेशावर जाल्मी की पारी का सातवां ओवर चल रहा था। डु प्लेसिस बाउंड्री लाइऩ के पास तैनात थे। इस दौरान पेशावर जाल्मी के बल्लेबाज ने गेंद पर स्ट्रोक लगाया और वो गेंद तेजी से सीमा की तरफ जा रही थी। ऐसे में क्वेटा के क्षेत्ररक्षक मोहम्मद हसनैन ने उस गेंद को डाइव लगाकर रोकना चाहा। जब वह डाइव लगाकर गेंद रोक रहे थे तो उसी दौरान डु प्लेसिस भी उनके पास आ गए। इसके बाद फाफ डु प्लेसिस का सिर हसनैन के घुटने से टकरा गया और वह मैदान पर गिर पड़े।  
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान मीडिया खबरों के मुताबिक डु प्लेसिस को स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद उन्होंने पेशावर जाल्मी के खिलाफ बाकी मैच में हिस्सा नहीं लिया। हसनैन से टकराने के बाद डु प्लेसिस क्वेटा ग्लैडिएटर्स के डगआउट में बैठे रहे। 


पाकिस्तान सुपर लीग 2021 में फाफ डु प्लेसिस को क्वेटा ग्लैडिएटर्स की टीम में शामिल किया गया था। वह टीम में क्रिस गेल के रिप्लेसमेंट के तौर पर आए। पाकिस्तान सुपर लीग का दूसरा सत्र 9 जून से शुरू हुआ था। इससे पहले मार्च में कुछ खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद पीएसएल को स्थगित कर दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed