फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan start favourites vs under pressure India: Gavaskar

'महामुकाबले' से पहले गावस्कर ने टीम इंडिया को दी 'खास' सलाह

Fri, 18 Mar 2016 12:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 18 Mar 2016 12:39 PM IST
विज्ञापन
Pakistan start favourites vs under pressure India: Gavaskar
india vs pakistan - फोटो : pti

करीब एक साल बाद एक बार फिर वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होने जा रही है। पिछली बार दोनों कट्टर प्रतिद्वंद्वी की भिड़ंत वनडे वर्ल्ड कप में हुई थी और अब टी-20 के महाकुंभ में होने जा रही है। हर बार की तरह पिछली बार भी टीम इंडिया ने पाक को वर्ल्ड कप में धूल चटाई थी।

विज्ञापन


अपने घर में टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को शुरुआती मैच में हार का सामना करना पड़ा है जिस कारण उस पर इस अगले बड़े मैच पर खासा दवाब भी है। भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर मानते हैं कि शनिवार को ईडन गार्डंस में होने वाले मुकाबले में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की टीम का पलड़ा भारी है।
विज्ञापन


गावस्कर ने कहा कि इस बहुप्रतिक्षीत मुकाबले में एक बार फिर भारतीय बल्लेबाजी बनाम पाक गेंदबाजी के बीच जंग देखने को मिल सकती है। उन्होंने कहा, "यह अभी भी शानदार है कि भारतीय बल्लेबाजी और पाक गेंदबाजी के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। हालांकि भारतीय गेंदबाजों ने हाल में शानदार खेल दिखाया है और विपक्षी टीम के लिए उनका सामना करना आसान नहीं होगा। आर अश्विन अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं और आशीष नेहरा ने गजब की वापसी की है। और जसप्रीत बुमराह तो है ही। इस लिहाज पाक बल्लेबाजों की भी परीक्षा होगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय टीम को सुझाव देते हुए गावस्कर ने कहा कि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने एशिया कप में भारत के खिलाफ शानदार गेंदबाजी कर उसे खूब परेशान किया था। और इस बार भी वह टीम के लिए खतरा बन सकते हैं, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि भारतीय बल्लेबाजों ने उनका सामना करने की रणनीति बना ली होगी।

उन्होंने कहा, "रोहित शर्मा और अन्य बल्लेबाज कई बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों को खेल चुके हैं। आमिर के पास गेंद को स्विंग कराने की क्षमता है। एशिया कप में उन्होंने रोहित और अंजिक्य रहाणे के खिलाफ यह स्विंग हासिल की थी। इस लिहाज से उन्हें शुरुआती ओवर्स में उनकी गेंदबाजी को लेकर सतर्क होना पड़ेगा।"

तो अब ईडन में दबाव में दिख रही है टीम इंडिया

Pakistan start favourites vs under pressure India: Gavaskar
india vs pakistan - फोटो : pti

टी-20 वर्ल्ड कप से पहले मेजबान टीम इंडिया को प्रबल दावेदार बताया जा रहा था लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा जबकि पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबला जीतने में सफल रही।

एक निजी चैनल से बातचीत में गावस्कर ने कहा, "न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद भारतीय टीम पर पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में बहुत दबाव होगा। मुझे लगता है कि इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम फेवरेट हैं और हमेशा की तरह इस मैच में भी हमेशा की तरह भारतीय बल्लेबाजी और पाकिस्तान की गेंदबाजी के बीच मुकाबला होगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed