फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan Shadab khan ruled out of first Test against New Zealand after thigh injury 

NZvsPAK: पाकिस्तान के लिए बुरी खबर, शादाब खान पहले टेस्ट से बाहर 

Wed, 23 Dec 2020 03:37 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टाउरंगा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टाउरंगा Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 23 Dec 2020 03:37 PM IST
विज्ञापन
Pakistan Shadab khan ruled out of first Test against New Zealand after thigh injury 
शादाब खान - फोटो : social media

पाकिस्तान के हरफनमौला शादाब खान नेपियर में तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान लगी जांघ में चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे। बाएं हाथ के स्पिनर जफर गौहर को शनिवार से शुरू होने वाले पहले टेस्ट में उनकी जगह शामिल किया गया।

विज्ञापन


गौहर पाकिस्तान शाहीन्स के लिये रविवार को नार्दर्न नाइट्स के खिलाफ होने वाले टी-20 मैच की तैयारियों में जुटे थे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को बयान में कहा, 'शादाब का गुरूवार को टाउरंगा में एमआरआई स्कैन कराया जायेगा, जिसके बाद उनकी चोट की गंभीरता और प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में लौटने के लिए लगने वाले समय का पता चलेगा।'
विज्ञापन


इसके अनुसार, 'शादाब कम से कम 26 से 30 दिसंबर तक होने वाले टेस्ट के लिये उपलब्ध नहीं होंगे तो टीम प्रबंधन ने उनकी जगह बायें हाथ के स्पिनर जफर गौहर को शामिल करने का फैसला किया है।' शादाब शुरुआती टेस्ट से बाहर होने वाले तीसरे पाकिस्तानी क्रिकेटर हैं, उनसे पहले बाबर आजम और इमाम उल हक भी ट्रेनिंग सत्र के दौरान चोटों के कारण बाहर हो गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तानी टीम :
मोहम्मद रिजवान (पहले टेस्ट में कप्तान), आबिद अली, अजहर अली, फहीम अशरफ, फवद आलम, हैरिस सोहेल, इमरान बट, मोहम्मद अब्बास, नसीम शाह, सरफराज अहमद, शाहीन अफरीदी, शान मसूद, सोहेल खान, यासिर शाह और जफर गौहर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed