फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan's squad for T20I series against Sri Lanka ahead of the T20 World Cup Babar Azam misses out

PCB: पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम घोषित की, बाबर सहित इन बड़े नामों को नहीं मिली जगह

Sun, 28 Dec 2025 10:52 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 28 Dec 2025 10:52 AM IST
सार

पाकिस्तान ने अगले महीने की शुरुआत में श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम घोषित कर दी है। बीबीएल में हिस्सा ले रहे बाबर आजम, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी और मोहम्मद रिजवान को टीम में जगह नहीं मिली है।

विज्ञापन
Pakistan's squad for T20I series against Sri Lanka ahead of the T20 World Cup Babar Azam misses out
बाबर आजम - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम का एलान कर दिया है। इस टीम में बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ को जगह नहीं मिली है। पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच टी20 विश्व कप से पहले तीन मैचों की सीरीज खेली जानी है। इन खिलाड़ियों को टीम में इसलिए शामिल नहीं किया गया है क्योंकि ये फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग (बीबीएल) में हिस्सा ले रहे हैं। 
विज्ञापन


पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इन खिलाड़ियों के अनुबंध का सम्मान करने का फैसला किया है। बीबीएल में बाबर सिडनी सिक्सर्स का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, जबकि रिजवान मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए खेल रहे हैं। रऊफ मेलबर्न स्टार्स और शाहीन ब्रिस्बेन हीट के लिए खेलते हैं। ये चारों पाकिस्तानी खिलाड़ी बीबीएल में अपनी प्रतिबद्धिता खत्म होने के बाद ही स्वदेश लौटेंगे। 
विज्ञापन

सलमान के नेतृत्व में उतरेगी टीम
बाबर, शाहीन और हारिस को टी20 विश्व कप टीम में शामिल किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, रिजवान को शायद ही मौका मिलेगा क्योंकि वह लगभग एक साल से इस प्रारूप से बाहर हैं। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज की बात करें तो ऑलराउंडर शादाब खान ने टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में वापसी की है, जबकि सलमान अली आगा टीम के कप्तान बने रहेंगे। 27 वर्षीय शादाब ने आखिरी बार इस साल जून में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया था और साल की शुरुआत में उनकी कंधे की सर्जरी हुई थी। राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में सफल रिहैब के बाद वह वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया में बीबीएल में भी खेल रहे हैं।
विज्ञापन

सीरीज का कार्यक्रम
पाकिस्तान की टीम जनवरी के पहले सप्ताह में श्रीलंका के लिए रवाना होगी, जहां तीनों टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 7, 9 और 11 जनवरी को दांबुला के रंगिरी दंबुल्ला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (आरडीआईसी) में खेले जाएंगे। यह सीरीज पाकिस्तान को आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के लिए अपनी टीम को अंतिम रूप देने का अवसर प्रदान करेगी, जो सात फरवरी से आठ मार्च तक भारत और श्रीलंका में आयोजित होने वाला है। पाकिस्तान को अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलने हैं।
विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान की 15 सदस्यीय टीम: 
सलमान अली आगा (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा नफे (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सईम अयूब, शादाब खान, उस्मान खान (विकेटकीपर), उस्मान तारिक।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed