फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan's Shan Masood is likely to be retained captain for the upcoming home Test series against England

PAK vs ENG: पाकिस्तान टीम में होगा बदलाव या शान मसूद बने रहेंगे कप्तान? इंग्लैंड सीरीज से पहले आई बड़ी जानकारी

Tue, 24 Sep 2024 07:46 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 24 Sep 2024 07:46 PM IST
सार

मसूद ने अभी तक पांच टेस्ट मैच में पाकिस्तान का नेतृत्व किया है। टीम को इन सभी टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड ने इससे पहले 2022-23 में पाकिस्तान का दौरा किया था। तब उसने बाबर आजम की अगुआई वाली टीम का 3-0 से सूपड़ा साफ किया था।

विज्ञापन
Pakistan's Shan Masood is likely to be retained captain for the upcoming home Test series against England
शान मसूद - फोटो : @TheRealPCB

विस्तार

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच अगले महीने से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से अच्छा नहीं चल रहा है और नेतृत्व परिवर्तन को लेकर लगातार चर्चा चलती रहती है। अब जो जानकारी सामने आई है उससे पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान शान मसूद को राहत मिलेगी। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान मसूद की ही अगुआई में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने उतरेगा। पाकिस्तान के चयनकर्ता रविवार को होने वाले चैंपियंस कप के फाइनल के बाद टीम का एलान कर सकते हैं। 
विज्ञापन

मसूद की अगुआई में पांचों टेस्ट हार चुकी है पाकिस्तानी टीम 
पाकिस्तान को हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था। मसूद ने अभी तक पांच टेस्ट मैच में पाकिस्तान का नेतृत्व किया है। टीम को इन सभी टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड ने इससे पहले 2022-23 में पाकिस्तान का दौरा किया था। तब उसने बाबर आजम की अगुआई वाली टीम का 3-0 से सूपड़ा साफ किया था। मसूद के अलावा ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के दौरे के लिए बाबर आजम का सीमित ओवरों की टीम का कप्तान बने रहना तय है। इंग्लैंड की टीम तीन टेस्ट मैच की सीरीज खेलने के लिए तीन अक्तूबर को पाकिस्तान पहुंचेगी। पहला टेस्ट मैच सात अक्तूबर से मुल्तान में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सूत्रों के अनुसार रावलपिंडी में बांग्लादेश से दोनों टेस्ट मैच में पराजय का सामना करने वाली टीम में बहुत अधिक बदलाव नहीं किए जाएंगे। सूत्रों ने कहा, सीमित ओवरों की टीम के मुख्य कोच गैरी कर्स्टन ने टी20 और वनडे के लिए चैंपियंस कप में भाग लेने वाले कुछ खिलाड़ियों की पहचान की है, लेकिन टेस्ट टीम के कोच जेसन गिलेस्पी और हाई परफार्मेंस डायरेक्टर टिम नीलसन ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए नए खिलाड़ियों का चयन करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है।
विज्ञापन

सूत्रों ने बताया है कि बल्लेबाजी क्रम में भी परिवर्तन की उम्मीद नहीं है। मसूद, बाबर, सऊद शकील, अब्दुल्लाह शफीक, सलमान अली अघा, मोहम्मद रिजवान, कामरान गुलाम और मोहम्मद हुराएरा चयन की दौड़ में हैं। सूत्र ने कहा, चयनकर्ता तीन मैचों की सीरीज के लिए कुछ नए स्पिनरों को लेने पर विचार कर रहे हैं, लेकिन पहले देखने होगा कि मुल्तान और रावलपिंडी में किस तरह की पिच तैयार की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed