फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan's head coach Gary Kirsten heads back to South Africa as PCB gear to announce new white-ball captain

PCB: बाबर आजम के कप्तानी छोड़ने के बीच दक्षिण अफ्रीका लौटे कर्स्टन, किसे मिलेगी पाकिस्तान टीम की कमान?

Sat, 05 Oct 2024 07:13 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 05 Oct 2024 07:13 PM IST
सार

बाबर आजम ने हाल ही में पाकिस्तान की सीमित ओवर प्रारूप के कप्तानी पद से इस्तीफा दे दिया था। माना जा रहा है कि पीसीबी इस महीने के अंत में सफेद गेंद प्रारूप में कप्तान बाबर आजम के उत्तराधिकारी की घोषणा करेगा।

विज्ञापन
Pakistan's head coach Gary Kirsten heads back to South Africa as PCB gear to announce new white-ball captain
बाबर आजम और गैरी कर्स्टन - फोटो : PCB

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट में घमासान मचा हुआ है और बाबर आजम के सीमित ओवरों की कमान छोड़ने के बीच टीम के मुख्य कोच गैरी कर्स्टन अपने देश दक्षिण अफ्रीका लौट गए हैं। सफेद गेंद प्रारूप के कप्तान पद के लिए चर्चा शुरू हो चुकी है और कर्स्टन ने चैंपियंस कप में खिलाड़ियों की स्थिति का आकलन किया है। इसके अलावा उन्होंने चयनकर्ताओं और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अधिकारियों के साथ बैठकें की थी। 
विज्ञापन

बाबर आजम ने हाल ही में पाकिस्तान की सीमित ओवर प्रारूप के कप्तानी पद से इस्तीफा दे दिया था। माना जा रहा है कि पीसीबी इस महीने के अंत में सफेद गेंद प्रारूप में कप्तान बाबर आजम के उत्तराधिकारी की घोषणा करेगा। पाकिस्तान को नवंबर-दिसंबर में तीन देशों में कुल 18 मैच (नौ वनडे और इतने ही टी20 मैच) खेलने हैं, जिसकी शुरुआत चार नवंबर को मेलबर्न में पहले वनडे से होगी। विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और शाहीन शाह अफरीदी सीमित ओवर प्रारूप में पाकिस्तान के कप्तानी के दावेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया, कर्स्टन ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका में सफेद गेंद की सीरीज के लिए 29 अक्तूबर को सीधे मेलबर्न में पाकिस्तान टीम से जुड़ेंगे। कर्स्टन और यहां तक कि जेसन गिलेस्पी ने कप्तानी के मुद्दे पर चयन समिति के अन्य लोगों के साथ चर्चा की है, लेकिन इसका फैसला भविष्य और संभावित उम्मीदवारों के व्यवहार और हालिया प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए लिया जाएगा।
विज्ञापन

इस सूत्र ने कहा कि रिजवान पाकिस्तान के सफेद गेंद के कप्तान बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं और एक युवा खिलाड़ी टीम का उपकप्तान होगा जिससे टीम प्रबंधन उनके कार्यभार का प्रबंधन कर सके। 

बाबर ने कर्स्टन के कारण छोड़ी कप्तानी?
सूत्रों की मानें तो कर्स्टन कप्तान के तौर पर बाबर के दबाव झेलने की क्षमता से बहुत प्रभावित नहीं थे। करीबी सूत्रों का कहना था कि बाबर के इस फैसले का कारण काफी हद तक मुख्य कोच गैरी कस्टर्न की रिपोर्ट भी है। बाबर कर्स्टन और यहां तक कि सहायक कोच अजहर महमूद की टिप्पणियों और सिफारिशों से खुश नहीं थे और उन्हें लगा कि टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के लिए केवल उन्हें दोषी ठहराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed