{"_id":"67aafccd99f71863fb00bf5f","slug":"pakistan-put-blame-back-on-rachin-ravindra-for-nasty-injury-former-captain-salman-butt-defend-pcb-2025-02-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tri Series: पाकिस्तान ने रचिन रवींद्र पर ही मढ़ा घायल होने का दोष, सलमान बट्ट बोले - गेंद सही से पढ़ नहीं सके","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Tri Series: पाकिस्तान ने रचिन रवींद्र पर ही मढ़ा घायल होने का दोष, सलमान बट्ट बोले - गेंद सही से पढ़ नहीं सके
Tue, 11 Feb 2025 01:01 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 11 Feb 2025 01:01 PM IST
सार
रचिन कैच लेने के प्रयास में घायल हो गए थे और गेंद उनके चेहरे पर लगी थी। यह घटना लाहौर में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मुकाबले की है जिसे न्यूजीलैंड ने 78 रनों से जीता था।
विज्ञापन
चेहरे पर गेंद लगने से घायल हुए रचिन रवींद्र
- फोटो : x
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिव रवींद्र त्रिकोणीय सीरीज के मैच के दौरान गेंद लगने से घायल हो गए थे जिस कारण पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) सवालों के घेरे में आ गया था। रचिन कैच लेने के प्रयास में घायल हो गए थे और गेंद उनके चेहरे पर लगी थी। यह घटना लाहौर में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मुकाबले की है जिसे न्यूजीलैंड ने 78 रनों से जीता था।
विज्ञापन
गेंद लगने से बुरी तरह घायल हुए थे रचिन
गेंद लगने की वजह से रचिन के चेहरे से खून निकलता दिख रहा था। यह घटना पाकिस्तान की पारी के 38वें ओवर की थी। खुशदिल शाह ने डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग की तरफ हवा में एक शॉट खेला। गेंद को हवा में देखकर रचिन ने उसे लपकने की कोशिश की, लेकिन वह सही पोजिशन नहीं लेने के कारण चूक गए और गेंद सीधा जाकर उनके चेहरे से टकराई और वह बुरी तरह घायल हो गए।

फ्लड लाइट्स को दिया जा रहा था दोष
माना जा रहा था कि फ्लड लाइट की रोशनी आंखों में पड़ने के कारण रचिन से कैच और गेंद उनके चेहरे पर लगी। पाकिस्तान में 19 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले होने हैं और उससे पहले ही इस तरह की घटना होने से पीसीबी की तैयारियों पर सवालिया निशान लग रहे थे। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में इस टूर्नामेंट के लिए नवीनीकरण का काम किया गया था और मैच से एक दिन पहले ही इसका उद्घाटन हुआ था। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर कुछ प्रशंसकों ने चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन पाकिस्तान के बाहर करने की मांग कर दी थी, लेकिन अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट्ट ने रचिन पर ही घायल होने का दोष मढ़ दिया है।

पाकिस्तान के समर्थन में उतरे सलमान बट्ट
पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी इस मामले को लेकर पीसीबी के साथ दिखे। सलमान बट्ट ने कहा कि रचिन गेंद को अच्छी तरह पढ़ नहीं सके और उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ी। सलमान ने एक स्थानीय चैनल से कहा, जब लोग समझना नहीं चाहते तो उन्हें समझाने का प्रयास करने का कोई मतलब नहीं है। यह अप्रासंगिक है। कुछ नई एलईडी लाइट्स लगाई गई हैं और यह सही है। जब न्यूजीलैंड के बल्लेबाज 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आ रही गेंदों पर छक्के लगा रहे थे तो उस वक्त लाइट्स खराब नहीं थी? एक खिलाड़ी 70 मीटर दूर खड़ा था और वह कैच पकड़ने में असफल रहा क्योंकि वह गेंद पर अच्छी तरह नहीं पढ़ सका। रचिन एक अच्छे फील्डर हैं, लेकिन उनका पैर फिसला और उन्हें चोट लगी।