फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान के सात फीट लंबे गेंदबाज का दावा, 'गौतम गंभीर का करियर मेरी वजह से खत्म हुआ'

Mon, 07 Oct 2019 03:05 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 07 Oct 2019 03:05 PM IST
विज्ञापन
Pakistan pacer Mohammad Irfan claims Gautam gambhir career ended due to his bowling
मोहम्मद इरफ़ान - फोटो : social media

गौतम गंभीर भारतीय क्रिकेट के सफलतम सलामी बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने देश को टी-20 और वनडे वर्ल्ड कप में विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। गंभीर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने से पहले 242 अंतरराष्ट्रीय मैचों में शिरकत किया और 10000 से अधिक रन बनाए।

Pakistan pacer Mohammad Irfan claims Gautam gambhir career ended due to his bowling
गौतम गंभीर

टी-20 क्रिकेट में भी गंभीर ने सात अर्धशतक के साथ 37 मैचों में 932 रन बनाए। इन सबके बावजूद पाकिस्तानी टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान ने गौतम गंभीर के करियर को लेकर बड़ा बयान दिया है। 

Pakistan pacer Mohammad Irfan claims Gautam gambhir career ended due to his bowling
gautam gambhir

इरफान ने दावा किया है कि उनकी वजह से ही पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर का क्रिकेट करियर खत्म हुआ है। इरफान ने कहा कि 2012 में हुई भारत-पाकिस्तान सीरीज के दौरान गंभीर उनका सामना नहीं कर पा रहे थे और असहज महसूस कर रहे थे। वे मेरी लम्बाई की वजह से मेरी गेंदों को नहीं समझ पा रहे थे। इसी के बाद गंभीर को टीम से बाहर कर दिया गया और वे वापसी नहीं कर पाए और उनका करियर खत्म हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistan pacer Mohammad Irfan claims Gautam gambhir career ended due to his bowling
गौतम गंभीर

दरअसल 7 फीट लंबे इरफान ने उस सीरीज में गंभीर को चार बार आउट किया था। जिसके बाद गंभीर सीमित ओवर वाले क्रिकेट में सिर्फ एक सीरीज ही खेल पाए थे और इंग्लैंड दौरे में टीम से बाहर हो गए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed