फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan on top of ICC ODI Ranking after whitewash against Afghanistan, Australia on second place, india third

ICC ODI Ranking: एशिया कप से पहले पाकिस्तान का कमाल, वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचा; भारतीय टीम की हालत खराब

Sun, 27 Aug 2023 02:10 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 27 Aug 2023 02:10 PM IST
सार

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में 3-0 की जीत के बाद पाकिस्तान की टीम वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलिया दूसरे और भारत तीसरे स्थान पर है।
 

विज्ञापन
Pakistan on top of ICC ODI Ranking after whitewash against Afghanistan, Australia on second place, india third
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया कप से पहले पाकिस्तान की टीम आईसीसी वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गई है। दो बड़े टूर्नामेंट से पहले पाकिस्तान की यह उपलब्धि खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने वाली है। अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में 3-0 से जीत हासिल के बाद पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ते हुए वनडे रैंकिग में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। इससे पहले यह टीम मई में वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर थी।
विज्ञापन


पाकिस्तान ने शानदार गेंदबाजी के दम पर पहला वनडे 142 रन से जीता था। दूसरा गेम बेहद रोमांचक था, जिसमें पाकिस्तान ने मैच के आखिरी ओवर में एक विकेट रहते हुए जीत हासिल की थी। वहीं, सीरीज के तीसरे मैच में बल्लेबाजी के दम पर पाकिस्तान ने 59 रन से जीत हासिल की और तीन मैच की सीरीज में अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ कर दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान ने पिछले एक साल में वनडे प्रारूप में अपना दबदबा बनाए रखा है। 2022 सीजन में, उन्होंने वेस्टइंडीज को अपने घर में और नीदरलैंड को उसके घर में 3-0 से हराया। इसके बाद उन्होंने जनवरी 2023 में घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-1 से सीरीज जीती। इसके बाद अप्रैल में भी पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में 4-1 से जीत हासिल की। अब अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में 3-0 की जीत के साथ यह टीम वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गई है।



अफगानिस्तान के साथ सीरीज से पहले, ऑस्ट्रेलिया 118 रेटिंग अंकों के साथ रैंकिंग में शीर्ष पर था, जबकि पाकिस्तान 115.8 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे स्थान पर था। अब पाकिस्तान 118.48 रेटिंग अंकों के साथ शीर्ष पर है जबकि ऑस्ट्रेलिया के अंकों में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह टीम दूसरे स्थान पर हैं। भारतीय टीम 113 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। एशिया कप में भारत और पाकिस्तान दोनों टीमें काफी मैच खेलेंगी। ऐसे में वनडे टीम रैंकिंग में बदलाव की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed