{"_id":"614b0c8c429bb803a0293689","slug":"pakistan-minister-fawad-chaudhry-says-threat-to-new-zealand-cricket-originated-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर बौखलाया पाकिस्तान: बड़बोले मंत्री ने भारत पर मढ़ा दोष, बताया कहां से भेजा गया था धमकी भरा ईमेल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
फिर बौखलाया पाकिस्तान: बड़बोले मंत्री ने भारत पर मढ़ा दोष, बताया कहां से भेजा गया था धमकी भरा ईमेल
Wed, 22 Sep 2021 04:29 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 22 Sep 2021 04:29 PM IST
सार
न्यूजीलैंड के बाद इंग्लैंड का पाकिस्तान दौरा रद्द होने के बाद पाकिस्तान के सूचना और प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने भारत पर दोष मढ़ना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान
- फोटो : twitter@ICC
विस्तार
न्यूजीलैंड के पाकिस्तान दौरे को रद्द करने के बाद यहां के सूचना और प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी बौखला गए हैं। उनका कहना है कि न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम को धमकी भरा ईमेल का मूल केंद्र भारत है। फवाद चौधरी ने कहा कि कीवी टीम को धमकी एक ईमेल के जरिए आई है। चौधरी ने इस्लामाबाद में संवाददाताओं से कहा, 'इस ईमेल को वीपीएन के माध्यम से भारत से जेनरेट किया गया था जबकि इसका लोकेशन सिंगापुर शो हो रहा था।' चौधरी ने कहा कि दिसंबर में आने वाली वेस्टइंडीज टीम को भी धमकी दी गई थी लेकिन उन्होंने इसे फर्जी बताया है।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के बाद इंग्लैंड ने भी किया पाकिस्तान दौरान रद्द
बता दें कि बीतें दिनों न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने वन-डे मैच से ठीक पहले सुरक्षा संबंधी धमकी मिलने के बाद पाकिस्तान दौरे को रद्द कर दिया था। न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी डेविड वाइट ने बयान जारी कर कहा था, उन्हें जो धमकी मिल रही थी, उसे देखते हुए इस दौरे को जारी रखना संभव नहीं है। उन्होंने कहा, 'मैं समझता हूं कि यह पीसीबी के लिए करारा झटका होगा, लेकिन खिलाड़ियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और हमारा मानना है कि इसके लिए यही जिम्मेदारी भरा विकल्प है।' इसके बाद इंग्लैंड ने भी पुरुष और महिला टीम के दौरे को रद्द कर दिया। दरअसल, इंग्लैंड की टीम दो टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए अक्तूबर में रावलपिंडी जाने वाली थी। इंग्लैंड का यह 2005 के बाद पाकिस्तान का पहला दौरा होने वाला था।
विज्ञापन
पाकिस्तान को इस बात का डर
वहीं, वेस्टइंडीज का पाकिस्तान दौरा दिसंबर में निर्धारित है और इसमें तीन वन-डे और इतने ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेली जाएगी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया टीम को अगले साल फरवरी-मार्च में पाकिस्तान दौरे पर दो टेस्ट, तीन वन-डे और इतने ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने हैं। ऐसे में पाकिस्तान को इस बात का डर है कि कहीं ये भी दौरा न रद्द हो जाए।
विज्ञापन