{"_id":"5f310c6dfc7b213d722b5cc1","slug":"pakistan-is-better-than-england-can-still-win-series-said-inzamam","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व कप्तान ने कहा- पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड से बेहतर, अब भी श्रृंखला जीत सकती है","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पूर्व कप्तान ने कहा- पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड से बेहतर, अब भी श्रृंखला जीत सकती है
Mon, 10 Aug 2020 02:30 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Mon, 10 Aug 2020 02:30 PM IST
विज्ञापन
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने पाकिस्तान को इंग्लैंड से बेहतर टीम बताया है। उन्होंने कहा है कि अजहर अली की टीम में पहले टेस्ट में हार से उबरकर वापसी करते हुए तीन मैचों की श्रृंखला जीतने की क्षमता है। पाकिस्तान की टीम ओल्ड ट्रैफर्ड में पहले टेस्ट के अंतिम दिन मजबूत स्थिति में थी, लेकिन जोस बटलर और क्रिस वोक्स की उम्दा पारियों से टीम को तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
पाकिस्तान के लिए 120 टेस्ट में 8830 रन और 378 एक दिवसीय मैचों में 11739 रन बनाने वाले 50 साल के इंजमाम ने कहा कि जीत की स्थिति में होने के बावजूद पाकिस्तान को हारते हुए देखना निराशाजनक था। मगर उन्होंने दूसरे टेस्ट में मजबूत वापसी के लिए अपने देश की टीम का समर्थन किया।
विज्ञापन
इंजमाम ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘मुझे लगता है कि पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड से बेहतर है और हमें पहला टेस्ट जीतना चाहिए था। यह काफी निराशाजनक है लेकिन मेरा मानना है कि पाकिस्तान अब भी श्रृंखला जीत सकता है।’ पाकिस्तान ने पहली पारी में 107 रन की बढ़त हासिल की थी, लेकिन दूसरी पारी में टीम 169 रन पर ढेर हो गई थी। जिससे इंग्लैंड को 277 रन का लक्ष्य मिला।
विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड का स्कोर पांच विकेट पर 117 रन हो गया था, लेकिन बटलर और वोक्स ने 139 रन की साझेदारी करके अपनी टीम को जीत दिला दी। इंजमाम ने कहा कि टीम प्रबंधन को खिलाड़ियों को प्रेरित करना चाहिए था, जो दूसरी पारी में बल्लेबाजी क्रम ध्वस्त होने के बाद निराश लग रहे थे। दूसरा टेस्ट साउथैम्पटन में 13 अगस्त से खेला जाएगा।