फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan interim coach Aaqib Javed and other support staff to be shown door after Champions Trophy poor show

Champions Trophy: टीम के खराब प्रदर्शन के बाद पीसीबी ले सकता है बड़ा फैसला, अंतरिम कोच आकिब पर गाज गिरना तय

Mon, 24 Feb 2025 08:52 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 24 Feb 2025 08:52 PM IST
सार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सूत्रों के अनुसार, बोर्ड टूर्नामेंट के बाद कुछ कड़े फैसले ले सकता है। इस सूत्र ने बताया कि चैंपियंस ट्रॉफी के बाद आकिब को उनकी जिम्मेदारी से मुक्त किया जा सकता है।

विज्ञापन
Pakistan interim coach Aaqib Javed and other support staff to be shown door after Champions Trophy poor show
आकिब जावेद - फोटो : X

विस्तार

पाकिस्तान का प्रदर्शन चैंपियंस ट्रॉफी में खराब रहा है और उसे ग्रुप चरण के शुरुआती दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान को पहले मैच में न्यूजीलैंड से हार मिली और फिर रविवार को भारत ने उसे हराया। इन दो हार से पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें लगभग समाप्त हो गई हैं। टीम के इस प्रदर्शन के बाद अंतरिम कोच आकिब जावेद के नेतृत्व वाले सहायक स्टाफ पर गाज गिरना तय माना जा रहा है। 
विज्ञापन

टीम के प्रदर्शन से निराश है बोर्ड
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सूत्रों के अनुसार, बोर्ड टूर्नामेंट के बाद कुछ कड़े फैसले ले सकता है। इस सूत्र ने बताया कि चैंपियंस ट्रॉफी के बाद आकिब को उनकी जिम्मेदारी से मुक्त किया जा सकता है। सूत्र ने कहा, जाहिर है कि चैंपियंस ट्रॉफी में टीम के प्रदर्शन से निराशा है। बोर्ड ने अब तक यह तय नहीं किया है कि टीम में सीमित ओवर और लाल गेंद के लिए अलग कोच होंगे या नहीं। लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी में खराब प्रदर्शन के बाद मौजूदा सहायक स्टाफ का हटना तय है।  जिस तरह बोर्ड ने पिछले साल से कोच और चयनकर्ता बदले हैं, इन पदों के लिए अन्य उम्मीदवार मिलना चुनौतीपूर्ण है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्टर्न-गिलेस्पी ने छोड़ा था पद
पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने पिछले साल गैरी कस्टर्न के पद छोड़ने के बाद आकिब को सीमित ओवर टीम का अंतरिम कोच बनाया था। इसके बाद आकिब को दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए लाल गेंद की टीम की भी जिम्मेदारी दी गई क्योंकि टेस्ट कोच जेसन गिलिस्पी ने भी अपना पद छोड़ दिया था। पाकिस्तान को 16 मार्च से पांच अप्रैल के बीच पांच टी20 और तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का दौरा करना है, इसलिए बोर्ड को स्थायी कोच की नियुक्ति जल्द करनी होगी।  
विज्ञापन

विदेशी कोच रखने पर विचार नहीं करेगा पीसीबी
सूत्र ने कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों के कारण पीसीबी स्थायी कोच की नियुक्ति पर ध्यान केंद्रित नहीं कर सका था, लेकिन अब इस पर प्राथमिकता से विचार किया जाएगा। कस्टर्न और गिलेस्पी ने जिस तरह पद छोड़ा पीसीबी विदेशी कोच को रखने पर विचार नहीं कर रहा। इसलिए बोर्ड इस जिम्मेदारी के लिए किसी पूर्व खिलाड़ी पर ही भरोसा जा सकती है। सूत्र ने बताया कि चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान का अभियान समाप्त होने के बाद मोहसिन नकवी बोर्ड ऑफ गवर्नस के साथ बैठक करेंगे जिसमें यह फैसला लिया जाएगा कि राष्ट्रीय चयन समिति को बरकरार रखना है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed