फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan in England without winning any ODI series after 1974

पिछले 42 साल से पाक नहीं जीत सका है एक भी सीरीज

Thu, 01 Sep 2016 02:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 01 Sep 2016 02:01 PM IST
विज्ञापन
Pakistan in England without winning any ODI series after 1974
अजहर अली - फोटो : Getty

इंग्लैंड की धरती पर शानदार प्रदर्शन करते हुए टेस्ट में पहली बार नंबर वन बनने का गौरव हासिल करने वाली पाकिस्तान टीम वनडे में अपने खराब रिकॉर्ड को इस बार भी नहीं धो सकी।

विज्ञापन


मिस्बाह-उल-हक की कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाफ उसी की धरती पर 4 मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-2 से बराबरी पर खत्म कराने वाली पाक टीम की लय इस सीरीज के खत्म होने के बाद अचानक बिगड़ गई। टेस्ट के बाद पाक को वनडे के रूप में अगली सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ खेलनी थी और वह भी नए कप्तान के साथ, लेकिन पिछला प्रदर्शन जारी नहीं रख सका।
विज्ञापन


अजहर अली की अगुवाई में पाक टीम वनडे सीरीज खेलने उतरी तो वह लय में नहीं दिखी और शुरुआती 3 मैच हारकर सीरीज गंवा दी। तीसरा मैच पाक के लिए इस कदर खराब रहा कि पूरे खिलाड़ी उसे भूल जाना चाहेंगे। इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने पाक गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए 50 ओवर में वर्ल्ड रिकॉर्ड 444 रन बना दिए। फिर 445 रनों के लक्ष्य का पीछा करती हुई पाक टीम यह मैच बड़े अंतर से हार गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हार के साथ ही पाक की सीरीज में वापसी की उम्मीद भी खत्म हो गई क्योंकि मेजबान टीम ने 3-0 की अजेय बढ़त बना ली। साथ ही पाकिस्तान का इंग्लैंड के खिलाफ पिछले 42 सालों से यानी 1974 के बाद से वनडे सीरीज हारने का सिलसिला इस बार भी नहीं थमा।

पहली सीरीज का कारनामा अब तक नहीं दोहरा पाया पाक

Pakistan in England without winning any ODI series after 1974

पाकिस्तान ने जिस तरह से इंग्लैंड की धरती पर मेजबान टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज को बराबरी पर खत्म कराया उससे यह लग रहा था कि मेहमान टीम वनडे सीरीज में भी सफलता के झंडे गाड़ेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। पाक शुरुआती 3 मैच हारकर 5 मैचों की सीरीज गंवा चुका है।

इंग्लैंड की धरती पर इंग्लैंड के साथ पाकिस्तान ने इस सीरीज समेत कुल 10 सीरीज खेली है। खास बात यह है कि उसे एकमात्र जीत 1974 के दौरे पर मिली थी, जो दोनों के बीच पहली वनडे सीरीज थी इंग्लैंड में। 2 मैचों की यह सीरीज पाक ने क्लीन स्विप करते हुए 2-0 से जीती थी।

इसके बाद से 42 साल गुजर चुके हैं, लेकिन पाक टीम इंग्लैंड में अगली द्विपक्षीय वनडे सीरीज नहीं जीत पाई। 1974 के बाद पाक टीम ने 1978, 1982, 1987, 1992, 1996 और 2003 में इंग्लैंड का दौरा किया और वनडे सीरीज भी खेली, लेकिन सभी सीरीज गंवा दी। फिर 2010 में 5 मैचों की सीरीज में पाक को 3-2 से हार मिली थी। 

हालांकि अगस्त 2006 में दोनों टीमों के बीच खेली गई 5 मैचों की वनडे सीरीज बराबरी पर खत्म हुई। दोनों टीमों ने 2-2 मैच जीत लिए थे, लेकिन एक मैच बारिश से धुल गया जिस कारण कोई रिजल्ट नहीं आ सका और सीरीज बराबरी पर खत्म हो गई।

लेकिन 42 साल पहले जो काम पाक ने किया वो इंग्लैंड नहीं कर पाया

Pakistan in England without winning any ODI series after 1974
अजहर अली - फोटो : Reuters
इस तरह से देखा जाए तो जारी सीरीज के शुरुआती 3 मैच तक दोनों टीमों के बीच इंग्लैंड में 33 मैच खेले जा चुके हैं जिसमें मेजबान टीम ने 22 मैच जीते जबकि पाक टीम को 10 में जीत मिली। एक मैच पूरा नहीं खेला जा सका।

इंग्लैंड भले ही पाकिस्तान के खिलाफ पिछली 9 में 8 सीरीज जीत चुका हो, लेकिन जो कारनामा पाक ने 1974 में किया था उसे मेजबान टीम आज तक नहीं कर सकी। पाक ने 1974 की 2 मैचों की सीरीज को क्लीन स्विप किया था। इसके बाद दोनों के बीच इंग्लैंड में एक भी सीरीज क्लीन स्विप नहीं हुई।

हालांकि इस बार इंग्लैंड के पास क्लीन स्विप करने का चांस है, क्योंकि शुरुआती 3 मैच जीतकर अजेय बढ़त तो बना ली है और अब उसकी नजर पाक टीम का सीरीज में सूपड़ा साफ करने पर लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed