VIDEO: क्वेटा में जिस मैच के दौरान हुआ विस्फोट, उसमें इफ्तिखार का भी धमाका, वहाब के एक ओवर में जड़े छह छक्के
इफ्तिखार ने 50 गेंदों में 94 रन की नाबाद पारी खेली। उनकी पारी की बदौलत क्वेटा ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 184 रन बनाए। इसके अलावा खुशदिल शाह ने 24 गेंदों पर 36 रन और अब्दुल वाहिद बंगालजई ने 19 गेंदों पर 28 रन बनाए।
विस्तार
इफ्तिखार अहमद
क्वेटा ग्लैडिएटर्स से खेल रहे इफ्तिखार ने पारी के 20वें ओवर में वहाब रियाज के ओवर में छह छक्के जड़ दिए। इससे पहले तक वहाब ने तीन ओवर में 11 रन देकर तीन विकेट लिए थे, लेकिन एक ओवर में छह छक्के खाने के बाद वहाब का बॉलिंग फिगर चार ओवर में 47 रन देकर तीन विकेट रहा।
6⃣ 6⃣ 6⃣ 6⃣ 6⃣ 6⃣ 💪
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) February 5, 2023
Iftikhar goes big in the final over of the innings! 🔥
Watch Live ➡️ https://t.co/xOrGZzkfvl pic.twitter.com/CDSMFoayoZ
वहाब रियाज