फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan fast bowler Shaheen Shah Afridi has become a father of a baby boy with his wife Ansha

Shaheen Afridi: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी बने पिता, पत्नी अंशा ने बेटे को दिया जन्म

Sat, 24 Aug 2024 04:21 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 24 Aug 2024 04:21 PM IST
सार

शाहीन और अंश का इस साल फरवरी में निकाह हुआ था। पिता बनने के बाद शाहीन को क्रिकेट समुदाय से बधाई संदेश मिल रहे हैं, जबकि हाल ही में पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले भाला फेंक एथलीट अरशद नदीम ने भी शाहीन को पिता बनने पर बधाई दी है।

विज्ञापन
Pakistan fast bowler Shaheen Shah Afridi has become a father of a baby boy with his wife Ansha
शाहीन अफरीदी - फोटो : Social Media

विस्तार

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी पिता बन गए हैं और उनकी पत्नी अंशा ने बेटे को जन्म दिया है। अंशा पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहीद अफरीदी की बेटी हैं। शाहीन और अंशा ने अपने बेटे का नाम अली यार रखा है। इससे पहले, पाकिस्तान के टेस्ट टीम के कोच जेसन गिलेस्पी ने कहा था कि शाहीन अपने बच्चे के जन्म के कारण बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर रह सकते हैं। हालांकि, शाहीन फिलहाल रावलपिंडी में खेले जा रहे शुरुआती टेस्ट में हिस्सा ले रहे हैं। 
विज्ञापन

पाकिस्तान के बेहतरीन गेंदबाजों में शामिल शाहीन शाह अफरीदी और अंश का इस साल फरवरी में निकाह हुआ था। पिता बनने के बाद शाहीन को क्रिकेट समुदाय से बधाई संदेश मिल रहे हैं, जबकि हाल ही में पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले भाला फेंक एथलीट अरशद नदीम ने भी शाहीन को पिता बनने पर बधाई दी है। नदीम ने इसके अलावा शाहीद अफरीदी को नाना बनने की बधाई दी। नदीम ने एक्स पर लिखा, शाहीन शाह अफरीदी को बेटे के जन्म पर बहुत-बहुत बधाई। शाहीद अफरीदी को भी नाना बनने पर बधाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

शाहीन ने 2018 में पाकिस्तान के लिए डेब्यू किया था और तब से टीम का अहम हिस्सा हैं। उन्होंने टेस्ट और वनडे में 100 से ज्यादा विकेट लिए हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय में वह 100 विकेट पूरे करने से सिर्फ चार विकेट दूर हैं। शाहीन ने 2022 और 2023 में लाहौर कलंदर्स को पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। शाहीन द हंड्रेड सहित दुनिया की अन्य टी20 लीग में भी खेलते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed