फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan enters in elite club of India, Sri Lanka and West indies with champions Trophy win

भारत के साथ एलीट क्लब में शामिल हुआ पाकिस्तान 

Mon, 19 Jun 2017 04:00 AM IST
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान Updated Mon, 19 Jun 2017 04:00 AM IST
विज्ञापन
Pakistan enters in elite club of India, Sri Lanka and West indies with champions Trophy win
चैंपियंस ट्रॉफी के साथ पाकिस्तानी टीम

पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत को 180 रन से मात देकर पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इसके साथ ही पाकिस्तान भारत, वेस्टइंडीज और श्रीलंका के साथ एलीट क्लब मे शामिल हो गया है। ये सभी देश वनडे विश्वकप, टी-20 विश्वकप और चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जीत चुके हैं।  चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतते ही पाकिस्तान इस क्लब में शामिल होने वाला चौथा देश बन गया। 

विज्ञापन


पाकिस्तान से साल 1992 में इमरान खान की कप्तानी में वनडे विश्वकप जीता था। इसके बाद साल 2009 में दूसरे टी-20 विश्वकप पाकिस्तान ने यूनिस खान की कप्तानी में अपने नाम किया था। चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान अब तक कभी नहीं पहुंच सका था। लेकिन इस बार वह न केवल फाइनल में पहुंचा बल्कि भारत को मात देकर खिताब भी अपने नाम कर लिया। 
विज्ञापन


भारत यह मुकाम हासिल करने वाली दुनिया की पहली टीम थी। भारत ने साल 1983, 2011 में विश्वकप, 2002 में चैंपियंस ट्रॉफी और साल 2007 में टी-20 विश्वकप का खिताब अपने नाम किया था।इसके बाद वेस्टइंडीज साल 2012 में यह मुकाम हासिल करने वाली दूसरी टीम बनी थी। वेस्टइंडीज ने साल 1975, 1979 में विश्वकप, 2004 में चैंपियंस ट्रॉफी, 2012, 2016 में टी-20 विश्वकप का खिताब जीते थे। श्रीलंका इस क्लब में 2014 में शामिल होने वाली तीसरी टीम थी। श्रीलंका ने 1996 में विश्वकप, 2002 में चैपियंस ट्रॉफी और 2014 में टी-20 विश्वकप अपने खिताब अपने नाम किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed