SAvPAK: फखर जमां का लगातार दूसरा शतक, पाकिस्तान ने जीता निर्णायक मुकाबला, सीरीज भी अपने नाम की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रिका और पाकिस्तान के बीच खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे में मेहमान टीम ने 28 रनों से जीत हासिल कर ली। सेंचूरियन में खेले गए आखिरी वनडे मैच में पाकिस्तान की टीम ने बाबर आजम की अगुवाई में बाजी अपने नाम की और साथ ही तीन मैचों की सीरीज भी 2-1 से जीत ली।
कई अनुभवी खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में निर्णायक मुकाबला खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम ने मेजबान टीम की कमजोर गेंदबाजी का फायदा उठाया और पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। इमाम उल हक़ (57) और फखर जमां (101) ने मिलकर 112 रन जोड़े। इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने भी शानदार पारी खेली और 82 गेंदों में 94 रन बनाए। वहीं आखिरी के ओवरों में तेज गेंदबाज हसन अली ने 11 गेंदों में चार छक्के की मदद से नाबाद 32 रन बनाए और टीम के स्कोर को 320/7 पर ले जाने में अहम भूमिका निभाई।
दक्षिण अफ्रीका की तरफ से केशव महाराज से सर्वाधिक तीन विकेट और एडेन मार्करम ने दो विकेट चटकाए।
A 2-1 win in the ODI series against South Africa has taken Pakistan to No.2 in the ICC Men’s @cricketworldcup Super League table 🌟 🏆
विज्ञापन विज्ञापन
Check out ➡️ https://t.co/CPPx2MDCIe pic.twitter.com/vHVtHEwtqq — ICC (@ICC) April 7, 2021
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम ने भी सधी हुई शुरुआत की और पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। हालांकि इसके बाद उसके नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। बावजूद इसके दक्षिण अफ्रीका की तरफ से जानेमन मलान (70), काइल वेराइन (62) और एंडिल फेलूक्वायो (54) ने अर्धशतक जमाए और आखिरी तक संघर्ष करते रहे। हालांकि पाकिस्तानी गेंदबाजी के आगे पूरी मेजबान टीम 49.3 ओवर में 292 रन ही बना सकी और मैच हार गई।
पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी और मोहम्मद नवाज ने तीन-तीन विकेट चटकाए। बाबर आजम को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच तो लगातार दो शतक लगाने वाले फखर जमां को मैन ऑफ द सीरीज दिया गया।