फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan cricketer Kamran Akmal said What is the guarantee another captain can win India an ICC trophy

WTC Final: कोहली के बचाव में उतरे कामरान, कहा- क्या गारंटी है दूसरा कप्तान भारत को आईसीसी ट्रॉफी जिताएगा

Mon, 28 Jun 2021 10:57 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 28 Jun 2021 10:57 AM IST
सार

पाकिस्तान के क्रिकेटर कामरान अकमल ने विराट कोहली की प्रशंसा की है। उनका कहना है कि विराट को भारत की कप्तानी आगे भी जारी रखनी चाहिए। कामरान के मुताबिक, विराट शानदार कप्तान और बेहतरीन क्रिकेटर हैं। इसकी क्या गारंटी है कि दूसरा कप्तान भारत को आईसीसी ट्रॉफी जिताएगा। 

विज्ञापन
Pakistan cricketer Kamran Akmal said What is the guarantee another captain can win India an ICC trophy
विराट कोहली - फोटो : social media

विस्तार

पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की है। उनका कहना है कि भारत को आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में मिली हार के लिए विराट जिम्मेदार नहीं हैं। हाल ही में साउथम्पटन में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हराकर पहली बार आयोजित की गई वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीता था। भारत को फाइनल में मिली हार के बाद विराट कोहली समेत टीम इंडिया की जमकर आलोचना हुई।  

विज्ञापन

विराट कोहली की नेतृत्व क्षमता का उस समय गहन विश्लेषण किया गया जब टीम इंडिया को साउथम्पटन में हार का सामना करना पड़ा। ये विराट कोहली की कप्तानी में खेली गई तीसरी आईसीसी ट्रॉफी थी। इसके बावजूद पाकिस्तान के क्रिकेटर कामरान अकमल का मानना है कि विराट शानदार कप्तान हैं और उन्हें आगे भी टीम की कप्तानी जारी रखनी चाहिए। यूट्यूब चैनल माय मास्टर क्रिकेट कोच पर बात करते हुए कामरान ने कहा, भारतीय कप्तान वास्तव में मैच विजेता खिलाड़ी हैं लेकिन उनका थोड़ा दुर्भाग्य रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अकमल ने आगे कहा, विराट कोहली बड़े खिलाड़ी और बेहतरीन कप्तान हैं, वह आक्रामक और बहुत भावुक हैं, जो भी कप्तान आया है वह भारत को आगे लेकर गया। इसकी शुरूआत सौरव गांगुली ने की फिर राहुल द्रविड़ और उसके बाद एमएस धोनी उस परंपरा को आगे बढ़ाया। उन्होंने आगे कहा, प्रत्येक व्यक्ति यही शिकायत करता है कि विराट ने आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती, लेकिन इसे छोड़ दिया जाए तो उन्होंने लगभग सब कुछ जीता है। भारत ने उनकी कप्तानी में बहुत सारी सीरीज जीती हैं। 

विज्ञापन

अकमल ने कहा, विराट का थोड़ा दुर्भाग्य है, लेकिन मुझे उनकी कप्तानी पर बिलुकल संदेह नहीं है, वह एक महान कप्तान और मैच विजेता खिलाड़ी हैं। पाकिस्तान के इस खिलाड़ी ने आगे कहा, भारतीय टीम प्रबंधन को इस बात का विश्लेषण करना चाहिए कि उनकी टीम बड़े मैच क्यों नहीं जीत पाती। कामरान के मुताबिक, भारत आईसीसी ट्रॉफी न जीतने में विराट की गलती नहीं है, ऐसी क्या गारंटी है कि दूसरा कप्तान आएगा और भारत को आईसीसी ट्रॉफी जिता देगा। एक टीम के तौर पर विश्लेषण करें की टीम बड़े मुकाबले क्यों हार जाती है। भारतीय टीम फाइनल में पहुंचकर बिखर जाती है, इसके लिए सिर्फ विराट को दोष देना ठीक नहीं, जहां तक मेरा मानना है विराट को टीम की कप्तानी जारी रखनी चाहिए।

विराट कोहली साउथम्पटन में खेले गए आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में कुछ खास नहीं कर पाए। खिताबी मुकाबले में वह ज्यादातर संघर्ष करते रहे। उन्होंने फाइनल मैच की पहली पारी में 44 और दूसरी इनिंग्स में 13 रन बनाए। विराट को दोनों पारियों आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलने वाले काइल जेमीसन ने आउट किया था। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed