फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan cricket team on top in icc t20 ranking

ICC की टी-20 रैंकिंग में 'मेन इन ग्रीन' का दबदबा, कोहली-अश्विन को नुकसान

Wed, 04 Apr 2018 05:14 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 04 Apr 2018 05:14 PM IST
विज्ञापन
Pakistan cricket team on top in icc t20 ranking
पाकिस्तान क्रिकेट टीम

तीन मैचों की टी-20 सीरीज में कैरीबियाई टीम का सूपड़ा साफ करने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम आईसीसी की टी-20 रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गई है। बता दें कि पाकिस्तान की टीम ने लगातार सात बार टी-20 सीरीज जीतने की उपलब्धि हासिल की है। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में इन दिनों मेन इन ग्रीन का सिक्का जमकर बरस रहा है।

विज्ञापन


कप्तान सरफराज अहमद के नेतृत्व में पाक टीम पहली बार ऐसा करने में कामयाब हुई है। पाकिस्तान 130 रेटिंग्स के साथ पहले स्थान पर है, तो वहीं 126 रेटिंग्स के साथ ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर है। भारत 124 रेटिंग्स के साथ तीसरे स्थान पर बरकरार है। टीम इंडिया से निदाहास ट्रॉफी हारने वाली बांग्लादेश क्रिकेट टीम दसवें स्थान पर है।

विज्ञापन

Pakistan cricket team on top in icc t20 ranking
विराट कोहली - फोटो : BCCI

वहीं टीम इंडिया के कप्तान वन-डे क्रिकेट में पहले और टेस्ट क्रिकेट में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। टेस्ट क्रिकेट में विराट से आगे एक वर्ष का बैन झेल रहे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव स्मिथ हैं। वहीं इंग्लैंड के शानदार बल्लेबाज जो रूट विराट से एक पायदान नीचे तीसरे स्थान पर हैं।

टीम इंडिया के अनुभवी स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन खिसककर पांचवें स्थान पर पहुंच गए है। वहीं टीम में वापसी करने की फिराक में लगे रवींद्र जडेजा अभी भी चौथा पायदान घेरे हुए हैं। टेस्ट में सर्वाधिक गेंदें फेंकने का रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में पहले स्थान पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed