{"_id":"eca2178c-e4bd-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"pakistan-cricket-team-accused-of-rape-on-supporting-staff","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक क्रिकेट टीम के मसाजर पर रेप का आरोप, बर्खास्त","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाक क्रिकेट टीम के मसाजर पर रेप का आरोप, बर्खास्त
एजेंसी
Updated Thu, 04 Jul 2013 08:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी क्रिकेट एक बार फिर विवादों में घिर गया है। मामला किसी मैच फिक्सिंग या मारपीट से जुड़ा नहीं है, बल्कि इंग्लैंड में हुई आईसीसी चैंपियंस ट्राफी के दौरान हुए शारीरिक उत्पीड़न का है।
विज्ञापन
शारीरिक उत्पीड़न का आरोप पाकिस्तानी स्पोर्ट्स स्टाफ के एक सदस्य पर लगा है। आरोप है कि उसने लंदन स्थित एक होटल में महिला कर्मचारी के साथ शारीरिक उत्पीड़न किया।
विज्ञापन
चैंपियंस ट्राफी में पाकिस्तानी टीम के स्पोर्ट्स स्टाफ संग गए मसाज करने वाले मलंग अली पर यह आरोप लगा है।
उल्लेखनीय है कि टूर्नामेंट के दौरान मलंग को पत्नी की बीमारी का हवाला देकर वापिस पाकिस्तान भेज दिया गया था जबकि होटल प्रबंधन ने पाकिस्तानी अधिकारियों को इसकी जानकारी दी थी कि उनके स्पोर्ट्स स्टाफ के एक सदस्य ने होटल की महिला कर्मचारी का उत्पीड़न किया है।
विज्ञापन
इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मीडिया मैनेजर नदीम सरवार ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि इस मामले को लेकर जांच चल रही है और बोर्ड ने फिलहाल उन्हें स्थानांतरित कर दिया है।
दिलचस्प बात यह है कि पांच वर्ष पहले आईसीसी यूथ विश्वकप के दौरान मलेशिया में मलंग को ही सामान चोरी करने का आरोपी पाया गया था।
उस वक्त भी उसे निलंबित किया गया था, लेकिन कुछ खिलाड़ियों के करीबी होने की वजह से इसे दुबारा से राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बना लिया गया, लेकिन इस बार तो इसने को हद ही कर ही है।
चैंपियंस ट्राफी के दौरान पाकिस्तानी टीम लंदन के इसी होटल में ठहरी हुई थी। टीम प्रबंधन ने इन आरोपों की जांच के बाद मलंग को प्रथम दृष्टया आरोपी पाया लेकिन किसी कानूनी प्रक्रिया से बचने के लिए मलंग को स्वदेश भेज दिया गया था।
पाकिस्तान में उसके खिलाफ जांच चल रही है। प्रारंभिक जांच में उसके ऊपर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप सही पाए गए हैं, जिसके बाद से उसे बर्खास्त कर दिया गया है।