{"_id":"647b8463eb1bd278d80a2e4c","slug":"pakistan-cricket-now-pcb-angry-with-sri-lanka-rejected-the-offer-of-odi-series-regarding-asia-cup-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan Cricket: अब श्रीलंका से नाराज पीसीबी, एशिया कप को लेकर वनडे सीरीज की पेशकश ठुकराई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Pakistan Cricket: अब श्रीलंका से नाराज पीसीबी, एशिया कप को लेकर वनडे सीरीज की पेशकश ठुकराई
Sat, 03 Jun 2023 11:50 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 03 Jun 2023 11:50 PM IST
सार
पीसीबी के सूत्रों के अनुसार श्रीलंका ने एशिया कप के पूरे टूर्नामेंट की मेजबानी करने की इच्छा जताई है जिससे इन दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड के रिश्तों में खटास पैदा हो गई है।
विज्ञापन
नजम सेठी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) पूरे एशिया कप की मेजबानी करने में दिलचस्पी दिखाने के कारण श्रीलंका क्रिकेट से नाराज है और उसने इस देश में एक दिवसीय द्विपक्षीय शृंखला खेलने के प्रस्ताव को नामंजूर कर दिया है। पीसीबी के सूत्रों के अनुसार श्रीलंका ने एशिया कप के पूरे टूर्नामेंट की मेजबानी करने की इच्छा जताई है जिससे इन दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड के रिश्तों में खटास पैदा हो गई है।
सूत्रों ने कहा, इन दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड के बीच खटास पैदा होने का एक उदाहरण पीसीबी का श्रीलंका में अगले महीने एकदिवसीय शृंखला खेलने से इनकार करना है। पाकिस्तान को आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अगले चक्र के तहत इस साल जुलाई में दो टेस्ट मैच खेलने के लिए श्रीलंका का दौरा करना है।
श्रीलंका ने इसके साथ ही वनडे शृंखला खेलने का प्रस्ताव भी पीसीबी के सामने रखा था। लेकिन विश्वसनीय सूत्रों ने पुष्टि की कि पीसीबी ने शुरू में कहा था कि वह इस प्रस्ताव पर विचार करेगा लेकिन अब उसने इसे नामंजूर कर दिया है। उन्होंने कहा, यह स्पष्ट संकेत है कि पीसीबी सितंबर में एशिया कप की मेजबानी करने की श्रीलंका क्रिकेट की पेशकश से खुश नहीं है जबकि इस क्षेत्रीय टूर्नामेंट की मेजबानी करने की बारी पाकिस्तान की है।