फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan Cricket Board will use new floodlights at stadiums in Karachi and Lahore for the Champions Trophy

Champions Trophy: पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी के लिए कर रहा तैयारी, स्टेडियमों में करेगा इस चीज का उपयोग

Fri, 16 Aug 2024 08:05 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 16 Aug 2024 08:05 PM IST
सार

कराची और लाहौर को नए लाइट टावर मिलेंगे और इस उद्देश्य के लिए पीसीबी ने अगस्त 2024 और जुलाई 2025 की अवधि के लिए किराए के आधार पर लाइट टावर उपलब्ध कराने के लिए योग्य कंपनियों से निविदाएं आमंत्रित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 
 

विज्ञापन
Pakistan Cricket Board will use new floodlights at stadiums in Karachi and Lahore for the Champions Trophy
पीसीबी - फोटो : pcb

विस्तार

भारत के अगले साल होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान की यात्रा करने को लेकर संशय बना हुआ है, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अगले साल की शुरुआत में होने वाले इस टूर्नामेंट की तैयारियों में जुटा हुआ है। पीसीबी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए कराची और लाहौर के स्टेडियमों में नई फ्लडलाइट का उपयोग करने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक किराए के आधार पर कराची और लाहौर में नए लाइट टावर लगाने के अलावा, पीसीबी ने व्यस्त घरेलू कार्यक्रम से निपटने के लिए गर्मी के मौसम में रात में मैच खेलने के लिए क्वेटा, एबटाबाद, पेशावर जैसे छोटे स्थानों पर भी फ्लड लाइट लगाने का फैसला किया है।
विज्ञापन

लागत बचाने की जुगत में पीसीबी
पीसीबी ने लागत बचाने के लिए कराची में पहले से लगी फ्लड लाइट को क्वेटा और लाहौर में लगी फ्लड लाइट को रावलपिंडी में स्थानांतरित करने का फैसला किया है। कराची और लाहौर को नए लाइट टावर मिलेंगे और इस उद्देश्य के लिए पीसीबी ने अगस्त 2024 और जुलाई 2025 की अवधि के लिए किराए के आधार पर लाइट टावर उपलब्ध कराने के लिए योग्य कंपनियों से निविदाएं आमंत्रित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड का एक सूत्र इस प्रक्रिया में शामिल सटीक लागत बताने में असमर्थ था, लेकिन कहा कि कुछ टावरों को प्रायोजित किया जाएगा। इस सूत्र ने बताया, इस प्रक्रिया से हम यह सुनिश्चित करना चाहते है कि घरेलू क्रिकेट के लिए छोटे स्थान भी लाइट टावरों से सुसज्जित हों। कराची, लाहौर और रावलपिंडी जैसे प्रमुख स्थल जहां अधिकांश अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाते है वहां अंतरराष्ट्रीय मानक के मुताबिक टावर लगाए जाएं।
विज्ञापन

जनरेटर के लिए आमंत्रित की निविदा
पीसीबी ने कराची, लाहौर, रावलपिंडी, मुल्तान, फैसलाबाद, एबटाबाद, क्वेटा, पेशावर के साथ अन्य स्थलों के लिए जनरेटर के प्रावधान के लिए निविदाएं भी आमंत्रित की हैं क्योंकि देश बिजली की कमी के कारण आपूर्ति में कटौती की समस्या से जूझ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed