{"_id":"6694fb98cdda481c360db5be","slug":"pakistan-cricket-board-took-a-big-decision-on-central-contract-the-contract-will-be-shorter-salary-remain-same-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"PCB: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने केंद्रीय अनुबंध पर लिया बड़ा फैसला, छोटा होगा करार, वेतन को लेकर कही यह बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PCB: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने केंद्रीय अनुबंध पर लिया बड़ा फैसला, छोटा होगा करार, वेतन को लेकर कही यह बात
Mon, 15 Jul 2024 04:06 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 15 Jul 2024 04:06 PM IST
सार
इस बैठक में पाकिस्तान के टेस्ट कोच जेसन गिलेस्पी, सीमित ओवरों के कोच गैरी कर्स्टन, चयनकर्ता मोहम्मद यूसुफ और असद शाफिक, सहायक कोच अजहर महमूद और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
पीसीबी
- फोटो : pcb
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने केंद्रीय अनुबंध को लेकर बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने करार की समय सीमा तीन साल से घटाकर एक साल करने का फैसला किया है। हालांकि, खिलाड़ियों के वेतन में किसी तरह की कोई कटौती नहीं होगी। लाहौर में पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन अकवी द्वारा बुलाई गई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विश्व कप में पाकिस्तान के लचर प्रदर्शन के बाद बोर्ड लेगा एक्शन
इस बैठक में पाकिस्तान के टेस्ट कोच जेसन गिलेस्पी, सीमित ओवरों के कोच गैरी कर्स्टन, चयनकर्ता मोहम्मद यूसुफ और असद शाफिक, सहायक कोच अजहर महमूद और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बोर्ड ने कहा कि टी20 विश्व कप में पाकिस्तान टीम के लचर प्रदर्शन के बाद वह अपनी नीतियों में थोड़े बदलाव करने का इरादा रखता है।
एक साल का होगा केंद्रीय अनुबंध
भारत और अमेरिका के खिलाफ शिकस्त के साथ पाकिस्तान टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण में जगह बनाने में नाकाम रहा था। बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा, "चयनकर्ताओं ने केंद्रीय अनुबंध के वित्तीय हिस्से में कोई बदलाव नहीं करने की सिफारिश की है लेकिन अब अनुबंध संशोधित होकर 12 महीने का होगा जिसमें प्रत्येक 12 महीने में खिलाड़ियों की फिटनेस, बर्ताव और फॉर्म का आकलन किया जाएगा।"
विज्ञापन
खिलाड़ियों के लिए फिटनेस परीक्षण अनिवार्य
पिछले साल पीसीबी के पूर्व अध्यक्ष जका अशरफ की खिलाड़ियों के साथ सहमति बनी थी जिसके तहत केंद्रीय अनुबंध के नियमों और वित्तीय पहलू में तीन साल तक कोई बदलाव नहीं करने की गारंटी दी गई थी। अधिकारी ने कहा कि पीसीबी ने सभी केंद्रीय और घरेलू अनुबंधित खिलाड़ियों के लिए प्रत्येक तीन महीने में फिटनेस परीक्षण अनिवार्य कर दिया है।