{"_id":"5c598ffcbdec22120179afc9","slug":"pakistan-cricket-board-says-sarfaraz-ahmed-to-be-captain-pakistan-at-icc-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व कप के लिए पाकिस्तान की तैयारियां शुरू, इस 'दागी' खिलाड़ी को सौंपी टीम की कमान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विश्व कप के लिए पाकिस्तान की तैयारियां शुरू, इस 'दागी' खिलाड़ी को सौंपी टीम की कमान
Tue, 05 Feb 2019 11:51 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Tue, 05 Feb 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
सरफराज अहमद
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज एंडिले फेहलुकवायो के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी करने के बाद आईसीसी द्वारा प्रतिबंधित किए गए पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद को लेकर पीसीबी ने मंगलवार को कहा है कि सरफराज इसी साल इंग्लैंड में होने वाले आईसीसी विश्व कप 2019 में टीम के कप्तान होंगे। आईसीसी ने सरफराज पर 4 वन-डे मैचों का प्रतिबंध लगाया है।
विज्ञापन
बता दें कि सरफराज ने मैदान पर फेहुलक्वायो के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी करते हुए उनसे कहा था, 'अबे काले, तेरी अम्मी आज कहां बैठी हैं? क्या पढ़वा कर आया है?' इसके बाद सरफराज की काफी आलोचना हुई थी। उन्होंने सार्वजनिक तौर पर और निजी तौर पर भी फेहुलक्वायो से माफी मांगी थी।
विज्ञापन
वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अहसान मनी के हवाले से लिखा है, 'कहीं न कहीं व्यवहारिक ज्ञान पर नौकरशाही प्रक्रिया हावी पड़ गई।' उन्होंने कहा, 'सरफराज पाकिस्तान वर्ल्ड कप टीम का अहम हिस्सा हैं। वह एक अच्छे कप्तान, रणनीतिकार साबित हुए हैं। उन्होंने पाकिस्तान को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब दिलाया और टी-20 रैंकिंग में पाकिस्तान को नंबर 1 बनाया।'
विज्ञापन
लाहौर में संवाददाताओं से बातचीत में मनी ने कहा कि सरफराज की कप्तानी की समीक्षा विश्व कप के बाद की जाएगी। याद हो कि पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे वन-डे के दौरान सरफराज ने फेहलुकवायो के लिए एक विवादित टिप्पणी की थी, जिसे नस्लीय करार दिया गया है। सरफराज ने प्रोटियाज पारी के 37वें ओवर में यह टिप्पणी की थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को 5 विकेट से मात दी थी।
हालांकि बाद में सरफराज ने पहले लंबा माफीनामा जारी कर कहा था कि उनकी टिप्पणी किसी विशेष के लिए नहीं की गई थी। इसके बाद उन्होंने फेहलुकवायो से मुलाकात करके उनसे माफी भी मांगी थी। इसके बाद सरफराज ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा था, 'मैंने फेहलुकवायो से माफी मांगी और उन्होंने मेरी माफी स्वीकार कर ली। उम्मीद करता हूं कि दक्षिण अफ्रीका के लोग भी मेरी माफी स्वीकार कर लेंगे।'