फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan Cricket Board provide big update on Shaheen Afridi ahead of T20 World Cup

T20 World Cup: पाकिस्तान ने शाहीन अफरीदी पर दिया बड़ा अपडेट, जानें यह तेज गेंदबाज वर्ल्ड कप खेलेगा या नहीं?

Tue, 11 Oct 2022 10:43 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 11 Oct 2022 10:43 PM IST
सार

पीसीबी मेडिकल एडवाइजरी कमेटी की देखरेख में अपने रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम से गुजरने के बाद शाहीन टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए पाकिस्तान टीम में शामिल होंगे।

विज्ञापन
Pakistan Cricket Board provide big update on Shaheen Afridi ahead of T20 World Cup
शाहीन अफरीदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी पूरी तरह से फिट हो गए हैं और टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम से जुड़ने को तैयार हैं। शाहीन एशिया कप से पहले घुटने में चोट लगा बैठे थे। पीसीबी के मुताबिक शाहीन वार्म-अप मैचों से पहले ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तान टीम से जुड़ जाएंगे। 
विज्ञापन

पीसीबी मेडिकल एडवाइजरी कमेटी की देखरेख में अपने रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम से गुजरने के बाद शाहीन टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए पाकिस्तान टीम में शामिल होंगे। वह इंग्लैंड और अफगानिस्तान के खिलाफ क्रमश: 17 और 19 अक्तूबर को होने वाले अभ्यास मैचों के लिए चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Pakistan Cricket Board provide big update on Shaheen Afridi ahead of T20 World Cup
शाहीन अफरीदी और नसीम शाह - फोटो : सोशल मीडिया
शाहीन ने कहा- मैं टी20 विश्व कप के लिए राष्ट्रीय टीम में शामिल होने और अभियान में अपनी भूमिका निभाने की संभावना से बहुत उत्साहित हूं। जिस टीम से मैं प्यार करता हूं, उससे दूर रहना मेरे लिए एक मुश्किल दौर रहा है। कुछ मजेदार मैचों का हिस्सा नहीं बन पाने से भी मैं दुखी हूं। मैं पिछले 10 दिनों से पूरे रन-अप और गति के साथ छह से आठ ओवरों की गेंदबाजी कर रहा हूं। मैंने नेट्स में गेंदबाजी और बल्लेबाजी का आनंद लिया है। हालांकि, कुछ भी वास्तविक मैच की जगह नहीं ले सकता। मैं उस सेटिंग में शामिल होने का इंतजार नहीं कर पा रहा हूं।
विज्ञापन

शाहीन की मैच फिटनेस का आंकलन टीम प्रबंधन दो अभ्यास मैचों के दौरान करेगा। शाहीन अफरीदी दाहिने घुटने के लिगामेंट में चोट लगने के बाद रिहैबिलिटेशन पूरा करने के लिए लंदन गए थे। इस कारण वह एशिया कप से बाहर हो गए थे। शाहीन ने कहा- यह एक चुनौतीपूर्ण रिहैब कार्यक्रम रहा है, लेकिन मैंने इसका पूरा आनंद लिया है। सच कहूं तो मैं पहले से कहीं ज्यादा फिट महसूस कर रहा हूं और प्लेइंग किट पहनने का इंतजार नहीं कर पा रहा हूं।

Pakistan Cricket Board provide big update on Shaheen Afridi ahead of T20 World Cup
पाकिस्तान टीम - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान 23 अक्तूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में भारत के खिलाफ अपने टी20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत करेगा। भारत और पाकिस्तान को सुपर-12 राउंड के ग्रुप-2 में रखा गया है। इसमें इन दोनों टीमों के अलावा बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका, ग्रुप-बी की विनर टीम और ग्रुप-ए की रनर अप टीमें होंगी। वहीं, सुपर-12 राउंड के ग्रुप-1 में अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ग्रुप-ए की विनर टीम और ग्रुप-बी की रनर अप टीमें होंगी। सुपर-12 राउंड के लिए चार टीमों का फैसला 16 अक्तूबर से शुरू हो रहे क्वालिफाइंग राउंड से होगा।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की टीम
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), आसिफ अली, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, शान मसूद, उस्मान कादिर।

स्टैंडबाय: फखर जमान, मोहम्मद हारिस, शहनवाज दहानी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed