{"_id":"66227bb170d2d8832a0bbf4a","slug":"pakistan-cricket-board-may-announce-team-new-coach-in-april-end-gary-kirsten-and-jason-gillespie-in-the-race-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"PCB: इस महीने के अंत तक पाकिस्तान को मिलेगा नया कोच, जानें कौन-कौन हैं दौड़ में शामिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PCB: इस महीने के अंत तक पाकिस्तान को मिलेगा नया कोच, जानें कौन-कौन हैं दौड़ में शामिल
Fri, 19 Apr 2024 07:43 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 19 Apr 2024 07:43 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
मोहसिन नकवी
- फोटो :
Twitter
विस्तार
पाकिस्तान इस महीने के अंत में लाल और सफेद गेंद के प्रारूप के लिए इस महीने के अंत तक नए कोच की घोषणा करेगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि दक्षिण अफ्रीका के गैरी कस्टर्न और ऑस्ट्रेलिया के जैसन गिलेस्पी के अलावा बोर्ड को 15 अप्रैल की डेडलाइन तक कई लोगों के आवेदन मिले हैं।कस्टर्न और गिलेस्पी पर रुचि दिखा रहा पीसीबी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीसीबी अधिकारियों ने कहा कि वे कस्टर्न और गिलेस्पी पर रुचि दिखा रहे हैं, लेकिन पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने स्पष्ट रूप से कहा कि कोच का चयन पूरी प्रक्रिया से करेंगे और कोई भी प्रतिबद्धता बोर्ड की शर्तों के अनुसार ही तय होगी। हाल के वर्षों में यह पहला मौका है जब पीसीबी ने राष्ट्रीय टीम के कोच पद के लिए विज्ञापन जारी किया था। जका असरफ और नजम सेठी के कार्यकाल में बिना विज्ञापन के कोच नियुक्त किए गए थे। इसके अलावा रमीज राजा ने भी बिना विज्ञापन दिए विदेशी सलाहकार की नियुक्ति की थी।
कस्टर्न और गिलेस्पी से सीधे संपर्क में है बोर्ड
पीसीब सूत्रों ने बताया कि वे कस्टर्न और गिलेस्पी से सीधे संपर्क में है। सूत्र ने कहा, जहां तक कस्टर्न और गिलेस्पी की बात है तो बोर्ड इन दोनों से सीधे तौर पर चर्चा कर रहा है और यह दोनों कोच बनने के प्रमुख दावेदार हैं, लेकिन इन्हें भी डेडलाइन खत्म होने से पहले प्रक्रिया के तहत आवेदन करने के लिए कहा गया था। इनके अलावा कुछ अन्य इच्छुक उम्मीदवारों ने इसके लिए आवेदन किया है, लेकिन पीसीबी इस महीने के अंत तक ही किसी नतीजे पर पहुंचेगी और इसके बाद घोषणा करेगी। पीसीबी प्रमुख नहीं चाहते कि किसी भी स्टेज पर इन नामों का खुलासा हो। मोहसिन का कहना है कि कोच के नाम की जानकारी घोषणा के द्वारा ही जाएगी।
कस्टर्न सीमित ओवर और गिलेस्पी टेस्ट प्रारूप के कोच बन सकते हैं
माना जा रहा है कि कस्टर्न और गिलेस्पी कोच पद की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं और अगर सबकुछ सही रहा तो पीसीबी इन दोनों खिलाड़ियों के नाम की आधिकारिक घोषणा कर सकता है। कस्टर्न भारतीय टीम के कोच रह चुके हैं और उनके कार्यकाल के दौरान ही टीम ने 2011 में महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में वनडे विश्व कप का खिताब जीता था। पीसीबी कस्टर्न को सफेद गेंद, जबकि गिलेस्पी को टेस्ट टीम का मुख्य कोच बनाना चाहता है।