{"_id":"5d824ca08ebc3e016025f4da","slug":"pakistan-cricket-board-loses-millions-due-to-irregularities-in-first-two-psl-season","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान को महंगी पड़ी IPL की नकल, पाकिस्तान सुपर लीग में हुआ करोड़ों का घाटा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाकिस्तान को महंगी पड़ी IPL की नकल, पाकिस्तान सुपर लीग में हुआ करोड़ों का घाटा
Wed, 18 Sep 2019 08:56 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 18 Sep 2019 08:56 PM IST
विज्ञापन
पीएसएल
आतंकवादी हमलों और सुरक्षा चिंताओं के कारण विदेशी टीमों के पाकिस्तान दौरे न करने की वजह से पहले ही परेशान चल रहे पीसीबी को एक और झटका लगा है। खबर है कि पाकिस्तान सुपर लीग के शुरुआती दो सीजन में पीसीबी को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
वित्तिय अनियमितताओं की शिकायत के बाद सामने आई जांच रिपोर्ट में पाकिस्तान के ऑडिटर जनरल ने फ्रेंचाइजी को अनियमित भुगतान, विक्रेताओं को अनियमित अग्रिम भुगतान, फ्रेंचाइजी से बकाया की वसूली नहीं होने, पत्रकारों और बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सदस्यों को को दी जाने वाली सुविधाओं के चलते पाकिस्तान सुपर लीग के शुरुआती दो सीजन में पीसीबी को लगभग 24.86 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
2016 में शुरू हुए PSL के अबतक चार सीजन हो चुके हैं। इंडियन प्रीमियर लीग की तर्ज पर शुरू हुए इस टूर्नामेंट का मकसद पाकिस्तान के युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारना और तलाशना था। पाकिस्तानी संसद में सोमवार को प्रस्तुत किए गए आंकड़ों की माने तो पीसीबी बकाया राशि भी नहीं वसूल पाया, जिसे उसे 3.20 करोड़ का नुकसान हुआ।
विज्ञापन