{"_id":"5f3421ebf50f4a6d271f5f1b","slug":"pakistan-cricket-board-is-upset-with-mohammad-hafeez-breaks-bio-bubble-in-uk","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहम्मद हफीज ने ब्रिटेन में 'बायो बबल' तोड़ा, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड खफा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मोहम्मद हफीज ने ब्रिटेन में 'बायो बबल' तोड़ा, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड खफा
Wed, 12 Aug 2020 10:37 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 12 Aug 2020 10:37 PM IST
सार
ईसीबी जैविक सुरक्षित प्रोटोकॉल को काफी गंभीरता से ले रहा है और जोफ्रा आर्चर को वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला के दौरान इसे तोड़ने के कारण एक टेस्ट से बाहर रहना पड़ा था।
विज्ञापन
मोहम्मद हफीज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज से खफा है जिन्होंने इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड द्वारा तैयार किया गया जैविक सुरक्षा प्रोटोकॉल तोड़ दिया है। पूर्व कप्तान टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं है लेकिन सीमित ओवरों की श्रृंखला खेलेंगे।
विज्ञापन
हफीज ने बुधवार को एक गोल्फ कोर्स पर एक उम्रदराज महिला के साथ अपनी तस्वीर ट्वीट की। यह गोल्फ कोर्स टीम होटल के पास है, लेकिन खिलाड़ियों को ‘बबल’ के बाहर किसी से बातचीत करने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
पाकिस्तान टीम के एक करीबी सूत्र ने कहा कि हफीज के प्रोटोकॉल तोड़ने से सभी खफा है और सभी खिलाड़ियों को इस तरह की हरकत नहीं करने की हिदायत दी गई है। ईसीबी की मेडिकल टीम को इसकी जानकारी है और हफीज को अब पांच दिन तक पृथकवास में रहना होगा, इसके अलावा दो कोविड टेस्ट निगेटिव आने पर ही वह टीम से जुड़ सकेंगे।
विज्ञापन
हफीज उन खिलाड़ियों में से हैं जो इंग्लैंड जाने से पहले कोरोना जांच में पॉजिटिव पाए गए थे, लेकिन उन्होंने निजी तौर पर टेस्ट कराया जो निगेटिव आया। उन्होंने वह टेस्ट रिपोर्ट ट्वीट करके काफी किरकिरी कराई थी। बाद में दो और जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही वह इंग्लैंड आ सके हैं।