फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan Cricket Board confirmed the resumption of the Pakistan Super League on May 17 Mohsin Naqvi announced

PSL: आईपीएल 2025 के बाद पीएसएल भी होगा शुरू, इस तारीख से खेले जाएंगे शेष मुकाबले; पीसीबी ने की पुष्टि

Tue, 13 May 2025 05:56 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 13 May 2025 05:56 PM IST
सार

पीएसएल का फाइनल 25 मई को खेला जाएगा। पीएसएल को भारत के साथ चल रहे तनाव को देखते हुए स्थगित किया गया था। पीसीबी ने पहले लीग को यूएई में स्थानांतरित करने की घोषणा की थी, लेकिन इसके एक दिन बाद ही इसे स्थगित कर दिया था।

विज्ञापन
Pakistan Cricket Board confirmed the resumption of the Pakistan Super League on May 17 Mohsin Naqvi announced
मोहसिन नकवी - फोटो : @MohsinnaqviC42

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने मंगलवार को इस बात की पुष्टि की है कि पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के शेष मुकाबले 17 मई से शुरू होंगे। भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के एलान के बाद स्थगित किए गए पीएसएल को दोबारा शुरू किया जाएगा। पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने सोशल मीडिया पर घोषणा कर बताया कि जल्द ही इस संशोधित कार्यक्रम जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


पीएसएल का फाइनल 25 मई को खेला जाएगा। पीएसएल को भारत के साथ चल रहे तनाव को देखते हुए स्थगित किया गया था। पीसीबी ने पहले लीग को यूएई में स्थानांतरित करने की घोषणा की थी, लेकिन इसके एक दिन बाद ही इसे स्थगित कर दिया था। पीसीबी के एक सूत्र ने कहा कि एलिमिनेटर, क्वालिफायर और फाइनल सहित शेष आठ मैचों को रावलपिंडी और लाहौर में खेला जाएगा।
विज्ञापन

 
सूत्र ने कहा, मुख्य मुद्दा विभिन्न फ्रेंचाइजी के साथ सभी विदेशी खिलाड़ियों को शेष मैचों के लिए वापस पाकिस्तान लाना है। बोर्ड और फ्रेंचाइजी यह सुनिश्चित करने के लिए काफी मेहनत कर रहा है कि पीएसएल सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ पूरा  किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed