{"_id":"5d865a8e8ebc3e93d76c47a6","slug":"pakistan-cricket-board-announces-team-squad-for-pakistan-in-odi-series-against-srilanka","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका के खिलाफ वन-डे सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम का एलान, नवाज की वापसी और हसन की छुट्टी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
श्रीलंका के खिलाफ वन-डे सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम का एलान, नवाज की वापसी और हसन की छुट्टी
Sun, 22 Sep 2019 08:29 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 22 Sep 2019 08:29 AM IST
विज्ञापन
pakistan cricket Team
- फोटो : social Media
विश्व कप की टीम में जगह बनाने से चूकने वाले आबिद अली, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिजवान, उस्मान शिनवारी और मोहम्मद नवाज को श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
नए मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता मिस्बाह-उल-हक ने टीम की घोषणा करते हुए कहा कि वह टी-20 और वन-डे प्रारूप के लिए अलग-अलग टीम बनाना चाह रहे हैं जहां फिटनेस को काफी अहमियत दी जाएगी। उन्होंने कहा, ‘हम उसी खिलाड़ी का चयन करेंगे जिसके फिटनेस का स्तर टीम की जरूरत के मुताबिक होगा।’
विज्ञापन
पाकिस्तान 27 सितंबर से नौ अक्टूबर तक श्रीलंका की मेजबानी करेगा जिसमें तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और इतने ही वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी।
वनडे टीम:
सरफराज अहमद (कप्तान), बाबर आजम (उप-कप्तान), आबिद अली, आसिफ अली, फखर जमां, हैरिस सोहेल, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, इमाम-उल-हक, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, शादाब खान, उस्मान शिनवारी, वहाब रियाज।
विज्ञापन