{"_id":"5d1cb8448ebc3e3c7f54921b","slug":"pakistan-coach-mickey-arthur-was-very-disappointed-after-indian-cricket-team-defeat-against-england","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत की हार से बेहद दुखी थे पाक कोच, इंग्लैंड के खिलाफ कर रहे थे टीम इंडिया को चीयर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत की हार से बेहद दुखी थे पाक कोच, इंग्लैंड के खिलाफ कर रहे थे टीम इंडिया को चीयर
Wed, 03 Jul 2019 07:44 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 03 Jul 2019 07:44 PM IST
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के मुख्य कोच मिकी आर्थर ने माना कि वह इंग्लैंड के खिलाफ भारत की हार से बहुत दुखी हुए थे। इंग्लैंड ने 30 जून को हुए मैच में भारत को 31 रनों से मात देकर विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा था।
विज्ञापन
आर्थर ने मंगलवार को कहा, 'वे (भारत) कैसा खेले, उसें हम नियंत्रित नहीं कर सकते। जाहिर तौर पर मैं मैच को देख रखा था और जब भारत जीत नहीं पाया तो मुझे दुख हुआ क्योंकि इससे हमारे लिए दरवाजे खुल सकते थे।' आर्थर ने कहा, 'अब हम शुक्रवार को मौके को भुनाना चाहेंगे क्योंकि हमारी किस्मत हमारे हाथों में है।'
विज्ञापन
अगर इंग्लैंड के खिलाफ भारत मैच जीत जाता तो पाकिस्तान को एक जीत सेमीफाइनल में पहुंचा देती। हालांकि, अब उसे खुद जीत दर्ज करने के साथ मेजबान टीम और न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले के नतीजे पर भी निर्भर रहना होगा।
विज्ञापन
आर्थर ने कहा, 'मैं आशा करता हूं न्यू जीलैंड हमारा काम कर दे। अगर न्यू जीलैंड नहीं जीतता तो हम उम्मीद करेंगे कि इंग्लैंड बड़े अंतर से जीते और फिर देखेंगे कि हम अपने रन-रेट के साथ क्या करना है। जो मैं समझता हूं कि बहुत ज्यादा हो जाएगा।' बता दें पाकिस्तान का अगला मैच शुक्रवार को बांग्लादेश से होगा।