फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan clinches final of Twenty20 Tri Series by beating Australia

ऑस्ट्रेलिया को रौंदते हुए पाकिस्तान ने जीती त्रिकोणीय टी-20 श्रंखला, जमान-मलिक बने हीरो

Sun, 08 Jul 2018 05:51 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली Updated Sun, 08 Jul 2018 05:51 PM IST
विज्ञापन
Pakistan clinches final of  Twenty20 Tri Series by beating Australia

पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को रौंदते हुए टी-20 त्रिकोणीय श्रंखला अपने नाम की। जिम्बाब्वे के हरारे में खेले गए फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 183 रन बनाए। 184 के लक्ष्य को पाकिस्तान ने 4 गेंद शेष रहते बड़ी आसानी से छू लिया।

विज्ञापन


पाकिस्तान की इस जीत में सलामी बल्लेबाज फखर जमान का बल्ला जमकर बोला। उन्होंने 46 गेंद पर 91 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। हालांकि वह शतक बनाने से चूक गए। उन्हें मैन ऑफ द मैच के अलावा मैन ऑफ द सीरीज से भी नवाजा गया। जमान के अलावा शोएब मलिक ने भी 43 रन की नाबाद पारी खेली।
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कंगारू टीम की शुरुआत बेहद शानदार रही। सलामी बल्लेबाज डार्सी शॉर्ट (53 गेंदों में 76 रन) और कप्तान आरोन फिंच (27 गेंदों में 47 रन) के बीच पहले विकेट के लिए 95 रन की साझेदारी हुई। बावजूद इसके कोई भी दूसरा बल्लेबाज इस बेहतरीन शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दोनों सलामी बल्लेबाजों के अलावा कोई भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। हालांकि, ट्रेविड हेड ने जरूर 19 रन बनाए। उनके अलावा मार्कस स्टोइनिस ने 12 रन की पारी खेली। वहीं, अगर पाकिस्तान की गेंदबाजी की बात करें तो स्ट्राइक गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने तीन विकेट झटके।

184 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत तो बेहद निराशाजनक रही। महज 47 रन पर अपने तीन अहम विकेट गंवा चुकी पाक टीम के खेल को देखकर किसी ने नहीं सोचा था कि वह यह ट्रॉफी जीत पाएगी। साहिबजादा फरहान (0) और हुसैन तलत (0) तो अपना खाता भी नहीं खोल पाए। कप्तान सरफराज अहमद भी 28 रन बनाकर रन आउट हो गए।


इसके बाद क्रीज पर आए अनुभवी बल्लेबाज शोएब मलिक ने फखर जमान के साथ मिलकर न सिर्फ टीम को संभाला बल्कि 104 रन की साझेदारी करते हुए पाकिस्तान को जीत का रास्ता दिखाया। पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के अलावा इस त्रिकोणीय श्रंखला में भाग लेने वाली तीसरी टीम जिम्बॉब्वे थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed