{"_id":"653abcbed6f6b9597f0b0554","slug":"pakistan-captain-babar-s-future-depends-on-the-team-s-performance-in-the-world-cup-if-the-semi-finals-are-no-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: कप्तान बाबर का भविष्य विश्वकप में टीम के प्रदर्शन पर निर्भर, सेमीफाइनल नहीं खेले तो काम तमाम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Pakistan: कप्तान बाबर का भविष्य विश्वकप में टीम के प्रदर्शन पर निर्भर, सेमीफाइनल नहीं खेले तो काम तमाम
Fri, 27 Oct 2023 12:53 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 27 Oct 2023 12:53 AM IST
सार
सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को अपने सभी मैच जीतने होंगे। अब पाकिस्तान को दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड से खेलना है।
विज्ञापन
बाबर आजम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को संकेत दिया कि मौजूदा विश्वकप में अगर पाकिस्तानी टीम नाकाम रहती है तो बाबर आजम को कप्तानी गंवानी पड़ सकती है। पीसीबी ने एक बयान में कहा , ‘कप्तान बाबर आजम और टीम प्रबंधन की मीडिया में हो रही आलोचना को लेकर बोर्ड के रवैये का जहां तक सवाल है तो हम पूर्व क्रिकेटरों से सहमत हैं कि कामयाबी और नाकामी खेल का हिस्सा हैं।
कप्तान बाबर आजम और मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक को आईसीसी विश्वकप 2023 के लिए टीम तैयार करने की पूरी आजादी दी गई थी।’ उन्होंने कहा , ‘ विश्वकप में टीम के प्रदर्शन को देखते हुए आगे बोर्ड वही फैसले लेगा जो पाकिस्तान क्रिकेट के हित में है। इस समय पीसीबी प्रशंसकों, पूर्व खिलाड़ियों और संबंधित पक्षों से टीम के साथ खड़े रहने का आग्रह करता है। लगातार तीन पराजय झेल चुकी पाकिस्तान के पांच मैचों में चार अंक हैं। अफगानिस्तान से आठ विकेट से मिली हार के बाद बाबर को कप्तानी से हटाने की मांग जोर पकड़ रही है।
वनडे विश्व कप में पाकिस्तान ने अपने अभियान की शुरुआत नीदरलैंड पर 81 रन की जीत के साथ की थी। इसके बाद यह टीम श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक लक्ष्य हासिल कर लगातार दूसरी जीत दर्ज करने में सफल रही। अपने तीसरे मैच में पाकिस्तान को भारत के खिलाफ सात विकेट से हार झेलनी पड़ी। यहीं से पाकिस्तान की टीम पटरी से उतर गई। भारत के बाद ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 62 रन से हराया और पांचवें मैच में यह टीम अफगानिस्तान से आठ विकेट से हार गई। अब सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को अपने सभी मैच जीतने होंगे। अब पाकिस्तान को दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड से खेलना है। दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीम शानदार लय में हैं। इन दोनों के खिलाफ जीत हासिल करना पाकिस्तान के लिए बेहद मुश्किल होगा।