{"_id":"639803d719ebdf4de3638017","slug":"pakistan-captain-babar-azam-befitting-reply-to-suggestion-for-focus-on-t20-only","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Babar Azam Video: पाकिस्तान के कप्तान को मिली टी20 में ध्यान देने की सलाह, बाबर बोले- तो टेस्ट छोड़ दें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Babar Azam Video: पाकिस्तान के कप्तान को मिली टी20 में ध्यान देने की सलाह, बाबर बोले- तो टेस्ट छोड़ दें
Tue, 13 Dec 2022 10:17 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्तान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्तान
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 13 Dec 2022 10:17 AM IST
सार
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को टी20 में ध्यान देने की सलाह दी गई। इसके बाद बाबर ने पलटकर पत्रकार से ही सवाल पूछ लिया। उन्होंने कहा कि तो आप कहना चाह रहे हैं टेस्ट छोड़ दें।
विज्ञापन
बाबर आजम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार के बाद पाकिस्तान की टीम को जमकर आलोचना का सामना करना पड़ा रहा है। पाकिस्तान की टीम अपने घर में इंग्लैंड से लगातार दो मैच हार कर सीरीज गंवा चुकी है और अब इस टीम पर क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ सकता है। 1959 के बाद पहली बार पाकिस्तान की टीम अपने घर में लगातार तीन टेस्ट हारी है। पहले मैच में इंग्लैंड ने 74 रन के अंतर से जीत हासिल की थी। वहीं, दूसरे मुकाबले में बेन स्टोक्स की टीम 24 रन से जीत हासिल करने में सफल रही।
सीरीज के पहले मैच में पिच बहुत ही सपाट थी और इंग्लैंड ने आक्रामक बल्लेबाजी कर पाकिस्तान पर दबाव बनाया था। इसी वजह से इस मैच में कोई नतीजा निकल पाया था। सपाट पिच पर मैच ड्रॉ होने की संभावना बहुत ज्यादा थी, लेकिन इंग्लैंड की टीम ने जीत हासिल की। दूसरा मैच मुल्तान में था। यहां स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है। ऐसे में पाकिस्तान के जीतने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यहां भी पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा और टीम को जमकर आलोचना झेलनी पड़ रही है।

दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान की हार के बाद एक पत्रकार ने पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आए, जहां वह एक रिपोर्टर का सवाल सुन हैरान रह गए। इस रिपोर्टर ने अपने सवाल के जरिए सुझाव दिया कि बाबर और विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को टी20 में ध्यान देना चाहिए। बाबर ने इसके बाद मीडियाकर्मी को करारा जवाब देते हुए संक्षिप्त और सीधा जवाब दिया।
रिपोर्टर ने कहा “बाबर ये फैन्स के तरफ से एक सवाल है, उनका कहना था कि बाबर और रिजवान जो हैं, उनको अपना फोकस टी20 पे करना चाहिए, क्योंकि जैसे वो आउट होते हैं पूरी टीम डाउन हो जाति है।" बाबर ने बीच में ही टोकते हुए पूछा “तो आप कह रहे हैं टेस्ट छोड़ दे?" इस पर रिपोर्टर ने अपना सवाल दोहराते हुए पूछा "आप क्या सोचते हैं इस बारे में, टी20 में जाना चाहिए।" इसके जवाब में बाबर ने कहा "सर, ऐसा कुछ नहीं सोच रहे हम।"
पाकिस्तान की दूसरी पारी में बाबर ने एक रन बनाया था, लेकिन पहली पारी में 75 रन बनाए। वहीं रिजवान दोनों पारियों में 10 और 30 रन ही बना सके।