फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan Bowler Suicide Attempt: Pakistan fast bowler Shoaib attempts suicide, hospitalized in critical condition

Pakistan Bowler Suicide Attempt: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब ने की आत्महत्या की कोशिश, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Fri, 24 Jun 2022 06:19 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 24 Jun 2022 06:19 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शोएब ने अपनी कलाई काट ली थी और उन्हें गंभीर हालत में मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया। शोएब की हालत अब भी नाजुक बताई जा रही है

विज्ञापन
Pakistan Bowler Suicide Attempt: Pakistan fast bowler Shoaib attempts suicide, hospitalized in critical condition
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड - फोटो : ट्विटर

विस्तार

पाकिस्तान के एक तेज गेंदबाज शोएब ने टीम में न चुने जाने पर आत्महत्या की कोशिश की है। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान के क्षिणी सिंध प्रांत के हैदराबाद के युवा क्रिकेटर शोएब को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की इंटर स्टेट चैंपियनशिप के लिए अपनी घरेलू टीम में नहीं चुना गया था। इसके बाद शोएब ने आत्महत्या की कोशिश की।
विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शोएब ने अपनी कलाई काट ली थी और उन्हें गंभीर हालत में मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया। शोएब की हालत अब भी नाजुक बताई जा रही है। शोएब के परिवार के एक सदस्य ने बताया कि इंटर स्टेट चैंपियनशिप में ट्रायल के बाद कोच ने शोएब को टीम में नहीं चुना। इसके बाद वह डिप्रेशन में चले गए और खुद को कमरे में बंद कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार वालों के मुताबिक, शोएब अपने कमरे के बाथरूम में मिले और उनकी कलाई कटी हुई थी। वह बेहोश थे और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। यह पाकिस्तान में टीम में नहीं चुने जाने पर आत्महत्या की कोशिश का पहला मामला नहीं है। इससे पहले फरवरी 2018 में भी कराची में क्रिकेटर मोहम्मद जारयाब ने शहर की अंडर-19 टीम में नहीं चुने जाने पर घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed