{"_id":"618820433e87c279984e5550","slug":"pakistan-beats-scotland-by-72-runs-only-team-to-remain-unbeaten-in-t20-world-cup-2021","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PAK vs SCO: पाकिस्तान ने स्कॉटलैंड को 72 रन से हराया, इस वर्ल्डकप में सभी लीग मैच जीतने वाली एकमात्र टीम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PAK vs SCO: पाकिस्तान ने स्कॉटलैंड को 72 रन से हराया, इस वर्ल्डकप में सभी लीग मैच जीतने वाली एकमात्र टीम
Mon, 08 Nov 2021 12:21 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 08 Nov 2021 12:21 AM IST
सार
पाकिस्तान ने अपने पांचवें मैच में स्कॉटलैंड को 72 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही पाकिस्तान एकमात्र टीम बन गई, जिसने इस वर्ल्डकप में अपने सभी लीग मैच जीते हैं।
विज्ञापन
स्कॉटलैंड का विकेट लेने के बाद जश्न मनाते पाकिस्तानी खिलाड़ी।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
टी-20 वर्ल्डकप में पाकिस्तान ने स्कॉटलैंड को 72 रनों से हरा दिया। अपने आखिरी लीग मैच में जीत के साथ पाकिस्तान एकमात्र टीम बन गई, जिसने इस वर्ल्डकप में अपने सभी लीग मैच जीते हैं। टीम दूसरे ग्रुप में दस अंकों के साथ शीर्ष पर रही। अब सेमीफाइनल में पाकिस्तान का सामना इंग्लैंड से होगा। इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम 66 रन और शोएब मलिक नाबाद 54 रन बनाए। आजम का यह इस टूर्नामेंट में यह चौथा अर्धशतक था।पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 189 रन बनाए। हफीज ने 31 और मोहम्मद रिजवान ने 15 रन का योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए स्कॉटलैंड की टीम छह विकेट पर 117 रन ही बना पाई। रिची बेरिंगटन ने नाबाद 54 रन की पारी खेली। इसके अलावा जॉर्ज मुनसे (17) और माइकल लीस्क (14) ही दोहरे अंक तक पहुंचे। पाकिस्तान की ओर से शादाब खान ने दो जबकि शाहीन शाह अफरीदी, हैरिस राऊफ व हसन अली ने एक-एक विकेट लिया।
पाकिस्तान ने अंतिम पांच ओवर में जोड़े 77 रन
पाकिस्तान ने अंतिम पांच ओवर में एक विकेट गंवाकर 77 रन जबकि अंतिम आठ ओवर में 114 रन जोड़े। इसमें सबसे ज्यादा योगदान शोएब मलिक का रहा। उन्होंने 18 गेंदों में 54 रन बनाए और आखिरी ओवर में 26 रन जोड़े। स्कॉटलैंड के लिए क्रिस ग्रीव्स ने दो विकेट जबकि साफयान शरीफ और हम्जा ताहिर ने एक-एक विकेट लिया। 18 गेंदों में अर्धशतक लगाने वाले मलिक टी-20 में पाकिस्तान के लिए सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। मलिक ने अपनी तूफानी पारी में 300 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और छह छक्कों के साथ एक चौका भी लगाया।
विज्ञापन
पाकिस्तान के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज
18 शोएब मलिक बनाम स्कॉटलैंड शारजाह 2021
21 उमर अकमल बनाम ऑस्ट्रेलिया एजबेस्टन 2010
22 उमर अकमल बनाम न्यूजीलैंड हैमिल्टन 2016
इस विश्व कप में संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतक लगाने के मामले में मलिक ने भारत के केएल राहुल की बराबरी की है, जिन्होंने स्कॉटलैंड के खिलाफ 18 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। वहीं विश्वकप में सबसे तेज अर्धशतक युवराज सिंह के नाम है। उन्होंने पहले टी20 विश्व कप में 12 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।
टी-20 वर्ल्डकप में सबसे तेज फिफ्टी
12 युवराज सिंह बनाम इंग्लैंड डरबन 2007
17 स्टीफन मायबर्ग बनाम आयरलैंड सिलहट 2014
18 ग्लेन मैक्सवेल बनाम पाकिस्तान मीरपुर 2014
18 केएल राहुल बनाम स्कॉटलैंड दुबई 2021