पाक ने 6 साल बाद अपनी धरती पर पहली जीत के लिए बहाया पसीना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने 6 साल बाद अपनी धरती पर अंतरराष्ट्रीय मैच में वापसी का जश्न जीतकर मनाया लेकिन उसे पसीना भी बहाना पड़ा।
लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम जो खुद पहली बार किसी ट्वंटी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी कर रहा था का मुकाबला बेहद शानदार रहा। पाक ने 173 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए यह मैच 3 गेंद शेष रहते 5 विकेट से जीत लिया। दोनों टीमों के बीच इस दौरे पर 2 टी-20 और 3 वनडे मैच खेले जाने हैं।
पाक का स्कोर एक समय बिना किसी नुकसान के 142 रन था लेकिन जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने 27 रनों के अंदर 5 विकेट झटककर मेजबान टीम के माथे पर पसीना ला दिया।
इससे पहले जिम्बाब्वे ने सभी को चौंकाते हुए कप्तान एल्टन चिगुंबुरा (54) के अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में 172 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर लिया। जिसके जवाब में पाकिस्तान को बेहद जोरदार शुरुआत मिली और पहले विकेट के लिए मुख्तार अहमद (45 गेंद, 83) और अहमद शहजाद (55) ने 13.3 ओवर में 142 रनों की साझेदारी कर डाली। दोनों बल्लेबाजों ने अपने-अपने अर्धशतक लगाए।
लेकिन दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद पाकिस्तान को मैच जीतने के लिए काफी पसीना बहाना पड़ा। जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने दोनों को पवेलियन की राह दिखाकर मैच पर दबाव बना लिया। उन्होंने जल्दी-जल्दी मोहम्मद हफीज (12), शोएब मलिक (7) और उमर अकमल (4) को वापस भेज दिया।
3 साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लौटे तेज गेंदबाज शमी ने मचाई धूम
इससे पूर्व टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लेने के बाद जिम्बाब्वे ने धुंआधार शुरुआत के साथ पारी को आगे बढ़ाया। हैमिल्टन मास्कजदा (43) और विशू सिबांदा (13) ने 7 ओवर में 58 रनों की साझेदारी कर डाली। लंबे समय बाद अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले मोहम्मद शमी ने इस साझेदारी को तोड़ा।
3 साल से ज्यादा समय के बाद पाक टीम में लौटे शमी ने इस मैच में गजब की गेंदबाजी की और 4 ओवर 36 रन देकर जिम्बाब्वे के 3 विकेट झटके।
शमी के झटकों के बीच कप्तान एल्टन चिंगुबुरा ने तेजी से रन बनाते हुए अर्धशतक लगाया और टीम के लिए सर्वाधिक स्कोर करने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 35 गेंदों में 8 चौके और एक छक्के की मदद से 54 रनों की पारी खेली और पारी के अंमि ओवर में वहाब रियाज की गेंद पर बोल्ड हुए।
इस अफ्रीकी टीम के अन्य बल्लेबाज टीम के छोटा ही सही पर उपयोगी योगदान देते गए जिसे टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 172 रनों का स्कोर खड़ा करने में सफल रही। जिम्बाब्वे की पारी में 21 चौके और 3 छक्के लगे।