फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   pakistan beat NZ, misbah creates Records.

पाक ने न्यूजीलैंड को धोया, मिस्बाह ने बनाया रिकॉर्ड

Thu, 13 Nov 2014 04:37 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 13 Nov 2014 04:37 PM IST
विज्ञापन
pakistan beat NZ, misbah creates Records.
पाकिस्तान ने अबु धाबी में खेले गए टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को 248 रनों से हराकर 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। यह जीत कप्तान मिस्बाह-उल-हक के लिए खासा यादगार है क्योंकि इसके बाद वह पाकिस्तान के सबसे सफल टेस्ट कप्तान बन गए हैं।
विज्ञापन


पाक की रनों के लिहाज से न्यूजीलैंड पर दूसरी सबसे बड़ी जीत है।

पाक टीम को खेल के अंतिम दिन मैच जीतने के लिए सिर्फ 2 और विकेटों की दरकार थी हालांकि यह सफलता हासिल करने के लिए उसे काफी पसीना बहाना पड़ा। पांचवें दिन न्यूजीलैंड ने अपने कल के स्कोर 8 विकेट पर 174 रन से आगे खेलना शुरू किया, लेकिन नौंवां विकेट मार्क क्रेग (28) के रूप में जल्द ही गिर गया। हालांकि 10वें विकेट के लिए इश सोढ़ी (63) और ट्रेंट बॉल्ट ने 54 रनों की संघर्षपूर्ण साझेदारी कर अपनी टीम की हार को कुछ देर के लिए टाल जरूर दिया लेकिन वे हार से बचा नहीं सके। अंतिम विकेट सोढ़ी के रूप में गिरा जिन्होंने अपनी टीम की ओर से सबसे बड़ी पारी खेली।
विज्ञापन


पाक की ओर से यासिर शाह ने 3 विकेट झटके, जबकि राहत अली, इमरान खान और जुल्फिकार बाबर ने 2-2 विकेट निकाले।

इससे पहले पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 566 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी थी, उसकी ओर से क्रीज पर उतरे सभी बल्लेबाजों ने बड़ी पारियां खेली। ओपनर अहमद शहजाद (176), यूनिस खान ( नाबाद 100) और कप्तान मिस्बाह-उल-हक (नाबाद 101) बनाए। जबकि ओपनर मोहम्मद हफीज (96) शतक से चूक गए थे और अजहर अली ने 87 रन बनाए। हालांकि पहली पारी में शतक से चूकने वाले हफीज ने दूसरी पारी में 101 रनों की नाबाद पारी खेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके जवाब में न्यूजीलैंड पहली पारी में 262 रन बनाकर आउट हो गई। 304 रनों की बड़ी बढ़त लेने के बावजूद पाक ने विपक्षी टीम को फॉलोआन नहीं खिलाया और दूसरी पारी में 2 विकेट पर 175 रन बनाकर पारी घोषित करते हुए कीवी टीम को 480 रनों का लक्ष्य दिया।
Trending Videos

मियांदाद और इमरान से आगे हो गए मिस्बाह

pakistan beat NZ, misbah creates Records.
चौथे दिन कीवी टीम एक समय पर 138 रन पर 8 विकेट खोकर संघर्ष कर रही थी लेकिन 10वें नंबर पर बल्‍लेबाजी करने आए ईश सोढ़ी ने साहसिक पारी खेलते हुए 63 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके के अलावा एक छक्का भी जड़ा था। यह उनके करियर की सबसे बड़ी पारी है। सोढ़ी ने नौंवें विकेट के लिए 39 रनों की साझेदारी की थी। इमरान ने सोढ़ी को आउट कर न्यूजीलैंड की पारी का अंत किया।

इस जीत के साथ ही मिस्बाह-उल-हक पाकिस्तान के सबसे सफल टेस्ट कप्तान बन गए हैं। उन्होंने 33 टेस्ट मैचों में कप्तानी करते हुए 15वीं बार अपनी टीम को जीत दिलाई है। इससे पहले सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड इमरान खान (48 टेस्ट) और जावेद मियांदाद (34 टेस्ट) के नाम दर्ज था। दोनों ने ही 14-14 मैचों में अपनी टीम को जीत दिलाई थी।

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीमों का एशियाई फिरकी गेंदबाजों का सामना करने में दिक्कतें खत्म नहीं हो रही हैं। न्यूजीलैंड से पहले ऑस्ट्रेलिया ने भी पाक के खिलाफ बेहद खराब खेल दिखाया था। हालांकि न्यूजीलैंड का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया से थोड़ा बेहतर है। उसने 13 में से 6 टेस्ट गंवाए हैं, जबकि 2 जीते और 5 मैच ड्रॉ रहे।

वहीं कंगारुओं का एशियाई फिरकी गेंदबाजी के आगे संघर्ष जारी है, उसने इस महाद्वीप में पिछले 15 में से 10 टेस्‍ट मैच हारे हैं, जबकि वे एक मैच ही जीत सके हैं। 4 मुकाबले बराबरी पर खत्म हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed