फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan beat New Zealand after Bangladesh T20I Tri Series Babar Azam half century Haris Rauf takes 3 wickets

T20I Tri-Series: पाकिस्तान ने बांग्लादेश के बाद मेजबान न्यूजीलैंड को धोया, बाबर आजम और हारिस रउफ ने दिलाई जीत

Sat, 08 Oct 2022 10:52 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च Published by: रोहित राज Updated Sat, 08 Oct 2022 10:52 PM IST
सार

पाकिस्तान की त्रिकोणीय सीरीज में यह लगातार दूसरी जीत है। पाकिस्तान ने पहले मुकाबले में बांग्लादेश को हराया था। दो मैचों में चार अंकों के साथ वह पहले पायदान पर है।

विज्ञापन
Pakistan beat New Zealand after Bangladesh T20I Tri Series Babar Azam half century Haris Rauf takes 3 wickets
बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान ने टी20 त्रिकोणीय सीरीज के दूसरे मैच में मेजबान न्यूजीलैंड को छह विकेट से हरा दिया। यह उसकी सीरीज में लगातार दूसरी जीत है। पाकिस्तान ने पहले मुकाबले में बांग्लादेश को हराया था। दो मैचों में चार अंकों के साथ वह पहले पायदान पर है। वहीं, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खाते में शून्य अंक हैं। कीवी टीम बेहतर नेट रनरेट के साथ दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन

मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। कीवी टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 147 रन ही बना सकी। उसके लिए डेवोन कॉनवे ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए। मार्क चैपमैन ने 31 रनों का योगदान दिया। कप्तान केन विलियमसन 31 रन बनाकर आउट हुए। वह लगातार चौथे टी20 मैच में अर्धशतक नहीं लगा सके हैं। इस साल विलियमसन ने चार मैच खेले हैं। इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 47 रन रहा है।

ये भी पढ़ें: IND vs SA: वॉशिंगटन सुंदर भारतीय टीम में शामिल, चोटिल दीपक चाहर की जगह मिला मौका
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलिप्स, एलेन और नीशम फेल
ग्लेन फिलिप्स 18 और ओपनर फिन एलेन 13 रन ही बना सके। जेम्स नीशम आखिरी ओवरों में तेजी से रन नहीं बना सके। वह छह गेंद पर पांच रन बनाकर पवेलियन लौट गए। मिशेल ब्रेसवैल शून्य पर आउट हो गए। ईश सोढ़ी दो रन ही बना सके। टिम साउदी एक और ट्रेंट बोल्ट दो रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान के लिए हारिस रउफ ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। उन्होंने चार ओवर में 28 रन ही दिए। मोहम्मद वसीम जूनियर और मोहम्मद नवाज ने दो-दो विकेट झटके। शाहनवाज दहानी को एक सफलता मिली।
विज्ञापन

रिजवान और शान मसूद फ्लॉप
पाकिस्तान की पारी की बात करें तो उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही। बेहतरीन फॉर्म में चल रहे मोहम्मद रिजवान चार रन बनाकर पांचवें ओवर में साउदी की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। शान मसूद अगले ही ओवर में ब्लेयर टिकनेर का शिकार बन गए। वह खाता भी नहीं खोल सके। दो विकेट पर 37 रन पर गिर जाने के बाद बाबर और शादाब ने पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी की। शादाब 13वें ओवर में टिकनेर की गेंद पर आउट हुए। उन्होंने 22 गेंद पर दो चौके और दो छक्कों की मदद से 34 रन बनाए।

ये भी पढ़ें: MS Dhoni: सचिन तेंदुलकर के खिलाफ खेलने के बाद चेन्नई पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी, नए अवतार में आए नजर

बाबर और हैदर अली ने किया मैच का अंत
बाबर को इसके बाद मोहम्मद नवाज का साथ मिला। दोनों ने टीम के स्कोर 124 रन तक पहुंचाया। 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर नवाज आउट हो गए। 16 रन बनाकर उन्होंने ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर कॉनवे को कैच थमा दिया। चार विकेट गिर जाने के बाद बाबर आजम और हैदर अली ने मैच का अंत कर दिया। हैदर ने दो गेंद पर एक चौका और एक छक्का लगाया। वह 10 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, बाबर 53 गेंद पर 79 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 11 चौके लगाए। सीरीज का तीसरा मैच न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच नौ अक्तूबर को खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed