फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan batsman imam ul haq hit wicket against bangladesh created shameful record

शतक लगाने के बाद शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर गए इमाम-उल-हक

Fri, 05 Jul 2019 06:31 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 05 Jul 2019 06:31 PM IST
विज्ञापन
Pakistan batsman imam ul haq hit wicket against bangladesh created shameful record
इमाम-उल-हक - फोटो : social media

वर्ल्ड कप के 43वें मुकाबले में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक ने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार शतक लगाया। लॉर्ड्स के मैदान में खेले जा रहे मुकाबले में इमाम ने वर्ल्ड कप का अपना पहला शतक लगाया और पाकिस्तान की तरफ से वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गए। 

विज्ञापन


हालांकि शतक लगाने के ठीक दो गेंद बाद ही इमाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर गए। 

दरअसल 42वें ओवर की आखिरी गेंद पर मुस्ताफिजुर को बैक फूट पर जाकर खेलने के चक्कर में इमाम का पैर स्टंप से जा लगा और वे हिट विकेट आउट हो गए। 

इसी के साथ वे वर्ल्ड कप इतिहास में हिट विकेट आउट होने वाले दूसरे पाकिस्तानी और 11वें खिलाड़ी बन गए।  साथ ही इस वर्ल्ड कप में वे इस तरह से आउट होने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं, उनसे पहले न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हिट विकेट आउट हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed