'टीम इंडिया नहीं जीतेगी खिताब, पाकिस्तान बनेगी एशिया कप चैंपियन'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबई में एशिया कप 2018 का रोमांच शुरू हो चुका है। शुरुआती दोनों मैच हारकर पांच बार की विजेता श्रीलंकाई टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। गत विजेता और 6 बार की चैंपियन भारतीय क्रिकेट टीम हांगकांग के खिलाफ आज से अपने अभियान का आगाज करेगी।
इस बीच पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर का मानना है कि भारत वर्तमान एशिया कप में एक दावेदार है लेकिन खिताब पाकिस्तान जीत सकती है क्योंकि वह संयुक्त अरब अमीरात में लगातार खेलता रहा है।
ग्रुप 'ए' के मुकाबले के तहत भारत-पाकिस्तान का पहला मुकाबला कल बुधवार यानी 19 सितंबर को होगा। पाकिस्तान ने हांगकांग को आठ विकेट से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की।
मांजरेकर ने जताई आशंका
मांजरेकर ने पीटीआई से कहा, ‘मुझे लगता है कि भारत की तुलना में पाकिस्तान खिताब का प्रबल दावेदार है क्योंकि वे पिछले कुछ समय से वहां की परिस्थितियों में खेल रहे हैं और उनकी टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत ने विराट कोहली को विश्राम दिया है जिससे टीम की ताकत घटी है
मांजरेकर से पूछा गया कि क्या कोहली की अनुपस्थिति में क्या भारत खिताब का प्रबल दावेदार है, उन्होंने कहा, ‘भारत निश्चित तौर पर एक दावेदार है लेकिन अगर आप प्रमुख दावेदार की बात करते हैं कि किस टीम को सबसे मजबूत करार दिया जा सकता है तो फिर यह पाकिस्तान है क्योंकि यह ध्यान में रखना होगा कि टूर्नामेंट कहां खेला जा रहा है।’