फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan appointed Aaqib Javed as interim head coach of the Pakistan men's team until the Champions Trophy

PCB: आकिब जावेद पाकिस्तान के सीमित ओवर प्रारूप टीम के अंतरिम कोच नियुक्त, चैंपियंस ट्रॉफी तक संभालेंगे पद

Mon, 18 Nov 2024 05:40 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 18 Nov 2024 05:40 PM IST
सार

जावेद मुख्य कोच बनने के साथ ही राष्ट्रीय चयन समिति में भी अपनी भूमिका जारी रखेंगे। पीसीबी ने साथ ही कहा कि उसने पाकिस्तान टीम के लिए स्थायी मुख्य कोच की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है और उम्मीद है कि यह चैंपियंस ट्रॉफी के बाद खत्म हो जाएगी।

विज्ञापन
Pakistan appointed Aaqib Javed as interim head coach of the Pakistan men's team until the Champions Trophy
आकिब जावेद - फोटो : X

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पूर्व तेज गेंदबाज आकिब जावेद को पाकिस्तान के सफेद गेंद टीमों का अंतरिम मुख्य कोच नियुक्त किया है। जावेद अगले साल होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी तक पाकिस्तान की वनडे और टी20 टीमों की जिम्मेदारी संभालेंगे। गैरी कर्स्टन के सीमित ओवर प्रारूप टीमों के मुख्य कोच पद से इस्तीफा देने के बाद टेस्ट टीम के कोच जेसन गिलेस्पी को अंतरिम कोच बनाया गया था। 
विज्ञापन

जावेद मुख्य कोच बनने के साथ ही राष्ट्रीय चयन समिति में भी अपनी भूमिका जारी रखेंगे। पीसीबी ने साथ ही कहा कि उसने पाकिस्तान टीम के लिए स्थायी मुख्य कोच की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है और उम्मीद है कि यह चैंपियंस ट्रॉफी के बाद खत्म हो जाएगी। इससे पहले, ऐसी खबरें आई थी कि गिलेस्पी को तीनों प्रारूप के मुख्य कोच पद से हटा दिया जाएगा, लेकिन पीसीबी ने रविवार को इन खबरों को खारिज कर दिया था। बोर्ड ने कहा था, पीसीबी इस गिलेस्पी को हटाने की खबरों का खंडन करता है। जैसा कि पहले घोषणा की गई थी, जेसन गिलेस्पी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के लिए पाकिस्तान टीम के कोच बने रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्स्टन के हटने के बाद टेस्ट कोच जेसन गिलेस्पी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पाकिस्तान के अंतरिम कोच की भूमिका निभाई थी। पीसीबी ने इस पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज को वनडे और टी20 प्रारूप का भी मुख्य कोच बनने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया।
विज्ञापन

जावेद के पास पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में लाहौर कलंदर्स के कोच का अनुभव है। वह हाल ही में श्रीलंका के तेज गेंदबाजी कोच भी थे। पाकिस्तान 24 नवंबर से पांच दिसंबर के बीच तीन वनडे और इतने ही टी20 मैचों के लिए जिम्बाब्वे की यात्रा करेगा। टीम इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाएगी जहां उसे तीन एकदिवसीय, तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और दो टेस्ट मैच खेलने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed