{"_id":"1d1ce2c6-d202-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"pak-women-cricketers-level-harassment-charges-against-seniors","type":"story","status":"publish","title_hn":"'टीम में चयन के लिए सेक्स की मांग करते हैं पाक कोच'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'टीम में चयन के लिए सेक्स की मांग करते हैं पाक कोच'
कराची/एजेंसी
Updated Tue, 11 Jun 2013 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की घरेलू महिला क्रिकेट टीम की पांच खिलाड़ियों ने कोच और कुछ अधिकारियों पर चयन और प्रमोशन के लिए यौन संबंध बनाने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मुल्तान क्षेत्र की पांच खिलाड़ियों हीना गफूर, किरन खान, सीमा जावेद, फातिमा और मलीहा शफीक ने कोच और अन्य अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है जिसके बाद पीसीबी ने जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है।
विज्ञापन
इन खिलाड़ियों का आरोप है कि एमसीसी अध्यक्ष बेगम शमी सुल्तान और क्लब के अन्य अधिकारी मुख्य दोषी हैं और वे खिलाड़ियों से पैसों की भी मांग करते हैं।
पीड़ित क्रिकेटर किरन ने कहा, ‘घरेलू क्रिकेट में मेरा प्रदर्शन शानदार था और मुझे राष्ट्रीय टीम में चयन का पूरा भरोसा था। लेकिन मुझसे इस तरह की शर्मनाक डिमांड की गई, जिसके बाद मैंने खेल छोड़ने का फैसला किया।’
विज्ञापन