{"_id":"24039711947648138153fd6f622b2151","slug":"pak-wins-first-odi-by-11-run","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान की रोमांचक जीत में चमके हफीज ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाकिस्तान की रोमांचक जीत में चमके हफीज
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 19 Dec 2013 04:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मद हफीज के शानदार शतक की बदौलत पाकिस्तान ने दुबई के शरजाह में हुए पहले वनडे मुकाबले में श्रीलंका को रोमांचक मैच में 11 रन से शिकस्त दी।
पहले बल्लेबाजी करते हुए पाक ने पांच विकेट पर 322 रन का विशाल स्कोर बनाया। हफीज ने 129 गेंद में सात चौकों और चार छक्कों के साथ 122 रन की पारी खेली। इसके अलावा हफीज ने एक विकेट भी हासिल किया।
हफीज के अलावा सोएब मकसूद ने 73 और अपना पहला मैच खेल रहे ओपनर शर्जील खान ने 61 रनों का योगदान दिया।
अंतिम ओवरों में विस्फोटक आलराउंडर शाहिद आफरीदी ने भी 12 गेंदों में दो चौकों और तीन छक्कों के साथ आतिशी 34 रन बनाए।
श्रीलंका ने माकूल जवाब देते हुए शानदार बल्लेबाजी की। लेकिन जबर्दस्त संघर्ष के बावजूद श्रीलंकाई टीम 49.4 ओवर में 311 रन बनाकर सिमट गई। ओपनर कौशल परेरा ने सर्वाधिक 64 रन की पारी खेली।
इस जीत से पाकिस्तान ने पांच वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।