फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK W vs WI W Live Cricket Score T20 World Cup 2023 Pakistan vs West Indies Women Score Updates

Women's T20 WC: वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान और न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को हराया, जानें विश्व कप सेमीफाइनल के समीकरण

Mon, 20 Feb 2023 08:55 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पार्ल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पार्ल Published by: रोहित राज Updated Mon, 20 Feb 2023 08:55 AM IST
सार

वेस्टइंडीज ने करो या मरो वाले मुकाबले में पाकिस्तान को मात दी है। वहीं, न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को हराया है। हालांकि, जीतने वाली दोनों टीमों को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए किस्मत के सहारे की जरूरत होगी।

विज्ञापन
PAK W vs WI W Live Cricket Score T20 World Cup 2023 Pakistan vs West Indies Women Score Updates
वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड ने अपने-अपने मैच जीत लिए हैं - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका में चल रहे महिला टी20 विश्व कप में रविवार (19 फरवरी) को वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को तीन रन से हरा दिया। पार्ल के बोलैंड पार्क में वेस्टइंडीज की कप्तान हीली मैथ्यूज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इस टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 116 रन बनाए। पाकिस्तान को मैच जीतने के लिए 117 रन बनाने थे, लेकिन यह टीम 113 रन ही बना पाई और मैच तीन रन से हार गई। इसके साथ ही पाकिस्तान की टीम का टूर्नामेंट से बाहर होना लगभग तय हो चुका है।
विज्ञापन


दिन के दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को हरा दिया और श्रीलंकाई टीम भी टूर्नामेंट से बाहर होने के करीब है। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 162 रन बनाए थे। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम सिर्फ 60 रन पर सिमट गई और टूर्नामेंट में इस टीम का सफर खत्म होने की कगार पर है। 
विज्ञापन


वेस्टइंडीज के लिए विलियम्सन ने बनाए सर्वाधिक रन
वेस्टइंडीज के लिए रशदा विलियम्स ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 34 गेंद पर 30 रन बनाए। शेमेन कैंपबेल ने 26 गेंद पर 22 रन, कप्तान हीली मैथ्यूज ने 21 गेंद पर 20 रन, शबिका गजनबी ने 15 गेंद पर 13 रन, चिनले हेनरी ने 10 गेंद पर 11 रन बनाए। आलियाह एलीने ने नौ रनों का योगदान दिया। एफी फ्लेचर ने नाबाद चार और त्रिशन होल्डर ने नाबाद एक रन बनाए। पाकिस्तान के लिए निदा डार ने सर्वाधिक एक विकेट लिए। सादिया इकबाल, फातिमा सना, तुबा हसन और नाशरा संधू को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या हैं सेमीफाइनल के समीकरण?
ऑस्ट्रेलिया ने ग्रुप ए में अपने सभी चार मैच जीते हैं और सेमीफाइनल में जगह बना ली है। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम दूसरे स्थान पर हैं, लेकिन सेमीफाइनल में उसकी जगह पक्की नहीं है। दक्षिण अफ्रीका का आखिरी मैच बांग्लादेश के साथ है और यहां जीतने पर अफ्रीकी टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ इस ग्रुप से सेमीफाइनल में पहुंचेगी। अफ्रीका के सेमीफाइनल खेलने की संभावना ज्यादा है। वहीं, ग्रुप बी में इंग्लैंड ने अपने तीनों मैच जीते हैं और इस टीम का सेमीफाइनल खेलना पक्का है। भारत और वेस्टइंडीज के चार-चार अंक हैं, लेकिन भारतीय टीम अपना आखिरी मैच आयरलैंड के खिलाफ जीतकर सेमीफाइनल खेल सकती है। इसकी संभावना भी बहुत ज्यादा है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और भारत की टीम महिला टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल खेल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed