फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK vs WI: Shahid Afridi furious at Pakistan Cricket Board, said- Foolish to give Mohammad Haris chance against West Indies ODI series

PAK vs WI: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर भड़के शाहिद अफरीदी, कहा- वेस्टइंडीज सीरीज में इस खिलाड़ी को मौका देना बेवकूफी

Thu, 16 Jun 2022 10:03 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 16 Jun 2022 10:03 PM IST
सार

हारिस ने वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू किया था और तीनों मैचों में टीम का हिस्सा रहे। पहले वनडे में हारिस को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला, जबकि बाकी दो मैचों में वह फेल रहे। दूसरे वनडे में हारिस ने छह रन और तीसरे वनडे में शून्य पर आउट हुए।

विज्ञापन
PAK vs WI: Shahid Afridi furious at Pakistan Cricket Board, said- Foolish to give Mohammad Haris chance against West Indies ODI series
शाहिद अफरीदी और मोहम्मद हारिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से जीत हासिल की। बाबर आजम के नेतृत्व में पाकिस्तान टीम ने मुलतान में खेले गए तीनों मैचों में शानदार प्रदर्शन किया। खुद कप्तान बाबर टीम को फ्रंट से लीड किया और तीन मैचों में एक शतक और एक अर्धशतक जमाया। हालांकि, इस जीत के बावजूद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने अपनी ही टीम पर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन

टीम में मोहम्मद हारिस के चयन पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं और लोग पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की जमकर आलोचना कर रहे हैं। पाकिस्तान के इस युवा खिलाड़ी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू किया था और तीनों मैचों में टीम का हिस्सा रहे। पहले वनडे में हारिस को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला, जबकि बाकी दो मैचों में वह फेल रहे। दूसरे वनडे में हारिस ने छह रन और तीसरे वनडे में शून्य पर आउट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीरीज के खत्म होने के बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी हारिस की आलोचना करने  वाले पहले खिलाड़ी बने। अफरीदी ने फैसले को मूर्खतापूर्ण बताते हुए पीसीबी से सवाल पूछा कि क्या पाकिस्तान टीम में जगह बनाना इतना आसान है? अफरीदी ने कहा- यह एक मूर्खतापूर्ण फैसला था। मैं रमीज राजा से यह नहीं कहूंगा, लेकिन अगर मोहम्मद वसीम सुन रहे हैं तो मैं उनसे कहूंगा कि इस तरह के कदम न उठाएं। 
विज्ञापन

अफरीदी ने कहा- आप वनडे के लिए एक ऐसे खिलाड़ी का चयन क्यों कर रहे हैं जिसने दो टी-20 मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया हो? क्या पाकिस्तान का कैप हासिल करना इतना आसान है? अफरीदी ने एक पाकिस्तानी चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि अगर हारिस ने टी-20 में अच्छा किया है तो उन्हें उसी फॉर्मेट में मौका देना चाहिए।

अफरीदी ने युवा खिलाड़ियों को मौका देने का समर्थन किया और कहा कि इससे उनके खेल में निखार आएगा। अफरीदी ने कहा- मैं युवा खिलाड़ियों को शामिल करने का समर्थन करता हूं, लेकिन कम से कम उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलने दो। आपके पास सरफराज और रिजवान भी हैं। ऐसा नहीं है कि रिजवान का क्रिकेट खत्म हो गया है और इस वजह से आप किसी और खिलाड़ी को लेकर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed