{"_id":"61bc8e4b04ba660ebd41f03d","slug":"pak-vs-wi-mohammad-hasnain-and-iftikhar-ahmed-comical-attempt-to-take-catch-reminds-fans-of-saeed-ajmal-drop","type":"story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पाकिस्तान के दो खिलाड़ियों ने मिलकर छोड़ा आसान कैच, फैंस को आई शोएब-अजमल की याद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
VIDEO: पाकिस्तान के दो खिलाड़ियों ने मिलकर छोड़ा आसान कैच, फैंस को आई शोएब-अजमल की याद
Fri, 17 Dec 2021 06:49 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 17 Dec 2021 06:49 PM IST
सार
पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने गुरुवार को वेस्टइंडीज को आखिरी टी-20 मुकाबले में हराकर सीरीज पर कब्ज़ा जमाया। इस जीत के साथ ही टीम ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। हालांकि लचर फील्डिंग की वजह से पाकिस्तान टीम की एक बार फिर से किरकिरी हुई और लोगों ने सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
मोहम्मद हसनैन
- फोटो : social media
विस्तार
पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने गुरुवार को वेस्टइंडीज को आखिरी टी-20 मुकाबले में हराकर सीरीज पर कब्ज़ा जमाया। इस जीत के साथ ही टीम ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। हालांकि लचर फील्डिंग की वजह से पाकिस्तान टीम की एक बार फिर से किरकिरी हुई और लोगों ने सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
दरअसल कराची के राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए मैच में वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी के दौरान आठवें ओवर में शामारह ब्रुक्स ने मोहम्मद नवाज की गेंद पर शॉट खेला जो सही तरीके से बल्ले पर नहीं आई। ब्रुक्स का यह शॉट काफी देर तक हवा में रहा जिसे आसानी से लपका जा सकता था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और गेंद मोहम्मद हसनैन और इफ्तिखार अहमद के बीच में गिरी और कैरेबियाई बल्लेबाज को जीवनदान मिल गया।
विज्ञापन
Mohammad Hasnain recreates the famous Saaed Ajmal drop catch 🤣 #PAKvsWI pic.twitter.com/keCS4sPv1U
— Adish 🇮🇳 (@36__NotAllOut) December 16, 2021
विज्ञापन
Hasnain Paying a Tribute to Ajmal's Famous Catch 😂😂😂🤣🤣🤣 pic.twitter.com/aJHFolGjDm
— Taimoor Zaman (@taimoorze) December 16, 2021
हसनैन और इफ्तिखार के बीच हुई इस गड़बड़ी ने फैंस को एक ऐसा ही पुराना वाकया याद दिला दिया। फैंस ने कुछ साल पहले शोएब मलिक और सईद अजमल के बीच हुई ऐसी ही गड़बड़ी और कैच छूटने का वीडियो शेयर कर मजे लेना शुरू कर दिया। उस समय क्रिस गेल का एक ऐसा ही शॉट हवा में चला गया था लेकिन गेंद मलिक और अजमल के बीच गिरी थी।
Amit Mishra came pretty close to Saeed Ajmal with that drop catch of Uthappa #IPL pic.twitter.com/x6GjvkDuW1
— Shubh Aggarwal (@shubh_chintak) April 28, 2017